फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal dont have money, one lakh targate of per MLA

केजरीवाल पर नहीं बचा रूपया, विधायकों को एक लाख का टारगेट

Sun, 11 Oct 2015 09:34 PM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal dont have money, one lakh targate of per MLA

दिल्ली में सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की फंडिंग का ग्राफ न्यूनतम स्तर पर है। कई कोशिशों के बावजूद पार्टी की झोली खाली है। आम लोग आप को चंदा देने के लिये आगे नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


इससे उबरने के लिये पार्टी अपने विधायकों व आनुषंगिक संगठनों के सहारे फंड जुटाने जा रही है। सूत्र बताते हैं कि प्रत्येक विधायक व विंग को हर महीने करीब एक लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


हालांकि, मासिक लक्ष्य पर पार्टी विधायकों व पदाधिकारियों से राय मशविरा भी कर रही है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के वक्त आप को बड़ी मात्रा में लोगों से चंदा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बनने के बाद नहीं मिल रहा चंदा

Kejriwal dont have money, one lakh targate of per MLA

बीते साल 1 नवंबर तक पार्टी खाते में 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का चंदा आया था। पूरे चुनाव भर यह राशि बढ़ती है। लेकिन सरकार बनने के बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई।


इसके लिये पार्टी ने कई बदलाव भी किये। नई टीम बनाने के साथ पार्टी ने देश-विदेश से चंदा जुटाने की जिम्मेदारी कुमार विश्वास को दी। लेकिन इसका खास असर नहीं पड़ा।

पार्टी फंड में रोजाना हजारों की राशि भर ही आ रही है। एक दिन में रविवार देर शाम को भी 16 लोगों से आप को सिर्फ 6,380 रुपये चंदा मिला है। दूसरी तरफ पंजाब चुनाव के लिये आप को फंड की जरूरत है।

विधायक आम लोगों से चंदा लेकर पार्टी फंड को देंगे

Kejriwal dont have money, one lakh targate of per MLA

माना जा रहा है कि पार्टी का नया निर्देश इसी कड़ी का हिस्सा है। दूसरी तरफ एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक, पार्टी आम लोगों के पैसे से चल रही है। विधायक आम लोगों से चंदा लेकर पार्टी फंड को देंगे।

लेकिन फंड जुटाने का कोई एक पैमाना नहीं रखा गया है। ग्रेटर कैलाश व त्रिलोकपुरी की आर्थिक स्थिति में फर्क है। दोनों विधानसभाओं के लिये एक सा लक्ष्य नहीं रखा जा सकता। इसके लिये विधायकों से बातचीत की जा रही है।

अंतिम लक्ष्य विधायकों के राय-मशविरे पर ही तय होगा। कुछ लोग हर महीने एक से सवा लाख रुपये देने को तैयार हो गए हैं। वहीं, कुछ की क्षमता एक लाख या इससे कम है। इसका पूरा ब्योरा पारदर्शी होगा। पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे जारी भी किया जाएगा।

सूत्र बताते हैं कि पार्टी ने अपने सभी विधायकों के अलावा महिला विंग, ट्रेड विंग, जेजे सेल, डॉक्टर सेल, पूर्वांचल प्रकोष्ठ, यूथ विंग समेत करीब 18 आनुषांगिक संगठनों के लिए निर्देश जारी किया है। पार्टी का मानना है कि इससे पार्टी का हर महीने करीब एक करोड़ रुपये का चंदा मिलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed