फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal deprived Delhiites of Central schemes: Dushyant Gautam

केंद्र की योजनाओं से दिल्लीवासियों को केजरीवाल ने वंचित किया: दुष्यंत गौतम

Sat, 02 Jan 2021 10:31 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 02 Jan 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal deprived Delhiites of Central schemes: Dushyant Gautam
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा ने दिल्ली सरकार पर पिछड़े वर्ग को केंद्रीय सुविधाओं के लाभ से वंचित करने का आरोप मढ़ा है। भाजपा ने कहा देश के अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग को केंद्र की योजनाओं का लाभ तो मिल रहा है, लेकिन दिल्ली सरकार की गलत नीतियों के कारण यह वर्ग सुविधाओं से वंचित है। 

विज्ञापन


राजधानी में अनुसूचित व पिछड़े वर्ग का समूचित विकास नहीं होने पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा है। उन्होंने शनिवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में  कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चे जो कभी स्कूल नहीं गए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उनकी शिक्षा के लिए मोदी सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। पहले उनके लिए बजट 1100 करोड़ रुपए का था।
विज्ञापन


इसे बढ़ा कर अब 6000 करोड़ रुपया किया गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दलितों और पिछड़े वर्ग के लिए मोदी सरकार द्वारा लाए गए योजनाओं को लागू नहीं किया है। केंद्र सरकार ने गरीबों और पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें मौलिक अधिकार दिलाने का काम किया है। जबकि दिल्ली सरकार ने इन अधिकारों से वंचित रखा है। गौतम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने दलितों और पिछड़े वर्ग को शिक्षा से वंचित रखकर उन्हें समाज में आगे नहीं बढ़ने दिया। इसी राह पर आप भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद हंसराज हंस ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दलित समाज के लिए कई ऐसे फैसले लिए गए, कानून में कई बदलाव किए गए गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू की गई, जिससे उनका सम्मान बढ़े और सर्वांगीण विकास हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed