फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal confused on his own decision, now asking solution for it

अपनी ही गुगली में फंसे केजरीवाल, अब मांग रहे जनता से हल

Thu, 07 Apr 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
kejriwal confused on his own decision, now asking solution for it

राजधानी में 15 अप्रैल से दोबारा ऑड-ईवन शुरू हो रहे हैं और सरकार ने इसकी लगभग सभी तैयारियां भी कर ली हैं, लेकिन इसके बावजूद इस बार सरकार के सामने कुछ ऐसी बड़ी चुनौतियां आ खड़ी हुई हैं जिसका उपाय उनके पास भी नहीं है।

विज्ञापन


यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार के ऑड-ईवन योजना के दौरान केजरीवाल सरकार ने कुछ ऐसी गाड़ियों को भी छूट दे दी है जो उनके लिए एक बहुत बड़ा सिरदर्द बन गई हैं। दरअसल इस बार ऑड-ईवन के दौरान स्कूलों की छुट्टी नहीं की गई है और इसलिए उन गाड़ियों को भी छूट दी जा रही है जिनमें स्कूली ड्रेस पहने हुए बच्चे होंगे।
विज्ञापन


यानी अगर कोई अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा है तो वह इस नियम से छूट पा लेगा। लेकिन समस्या इतनी ही नहीं है। अगर वही अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौटेंगे तो वह क्या करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट देख समझ आया सीएम को क‌ि ये भी है समस्या

kejriwal confused on his own decision, now asking solution for it
मजेदार बात तो ये है कि यह समस्या केजरीवाल के सामने तब सामने आई जब उनके एक फॉलोअर ने उन्हें ट्वीट कर इस ओर ध्यान दिलाया। उसके बाद ही सीएम को यह समझ आया कि यह समस्या बहुत ही गंभीर है और उन्होंने तुरंत ही जनता से इस समस्या का हल मांग लिया।

बात आज सुबह की है हरतोष सिंह बल ने केजरीवाल को ट्वीट कर कहा, 'सरकार का ऑड-ईवन एक शानदार प्रयास है। वो कार जिनमें स्कूली बच्चे होंगे उन्हें इस नियम में छूट दी गई है, लेकिन तब क्या होगा जब ये पैरेंट्स बच्चों को छोड़कर घर लौट रहे होंगे या बच्चों को लेने स्कूल जा रहे होंगे?'

हरतोष के इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह वास्तविक समस्या है, इसका हल ढूंढ रहे हैं। अगर किसी के पास कोई सुझाव है तो बताएं। केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद लोगों ने जो सुझाव दिए वह काफी दिलचस्प और हंसाने वाले भी हैं।

पढें जनता के सुझाव

kejriwal confused on his own decision, now asking solution for it
इस पर कुछ गंभीर सुझाव भी आए। जैसे आप नेता वंदना सिंह ने सुझाव दिया कि अभिभावक बच्चों का स्कूल आईडी अपने साथ रखे। वहीं प्रीति शर्मा मेनन कहती हैं कि स्कूल कोई स्टिकर जारी करे।

वहीं नीचे पढ़े कुछ मजेदार सुझाव जो केजरीवाल को मिले-




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed