फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal claims, Modi spend more money comparative to AAP advertisement

केजरीवाल का दावा, AAP के विज्ञापनों से ज्यादा अपनी ड्रेस पर खर्च करते हैं मोदी

Thu, 30 Jun 2016 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal claims, Modi spend more money comparative to AAP advertisement
केजरीवाल और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के विज्ञापन का बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो साल में कपड़ों पर किए गए खर्च से कम है। ये दावा हम नहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गोवा की राजधानी पणजी में एक प्रेस वार्ता में कही।

विज्ञापन


केजरीवाल का दावा है कि पीएम मोदी एक बार पहने हुए अपने कपड़े दोबारा कभी नहीं पहनते और उनके एक कपड़े की कीमत 2 लाख रुपए होती है। केजरीवाल ने कहा, 'ये कहा जाता है कि हमने 526 करोड़ का विज्ञापन दिया। यह पूरी तरह से गलत है। हमने अब तक 76 करोड़ रुपए का विज्ञापन जारी किया है। दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों का विज्ञापन बजट भी पीएम मोदी के कपड़ों के खर्च से कम है।'
विज्ञापन


पीएम मोदी के वार्डरोब का पूरा ब्यौरा देते हुए केजरीवाल ने कहा, 'मैं आपको पूरी कैल्कुलेशन दे सकता हूं। एक ड्रेस जो मोदी पहनते हैं उसकी कीमत 2 लाख रुपए होती है। वो दिन में पांच कपड़े बदलते हैं, जिसका खर्च 10 लाख बैठता है। मोदी कभी अपने कपड़े दोबारा नहीं पहनते, ना ही उन्हें धोते हैं और ना ही उनका दोबारा इस्तेमाल करते हैं। '

विज्ञापन
विज्ञापन

आप गूगल पर जा‌इए, मोदी टाइप कीजिए

Kejriwal claims, Modi spend more money comparative to AAP advertisement
केजरीवाल ने की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : ani

मोदी के कपड़ों पर होने वाले खर्च की ‌डीटेलिंग देते हुए केजरीवाल सबूत भी देने की कोशिश करते हैं। वो कहते हैं, 'ये रहा सबूत। आप गूगल पर जा‌इए, मोदी टाइप कीजिए और इमेज कॉलम में आप कभी भी एक जैसे कपड़ों में दो अलग इवेंट की फोटो नहीं देखेंगे।

एक दिन के उनके कपड़ों का खर्च है 10 लाख। वो 700 दिनों से सत्ता में है, जिसका मतलब है कि 70 करोड़ तो सिर्फ कपड़ों पर खर्च किए गए। इसके साथ ही पांच करोड़ उनके अन्य कपड़ों पर खर्च होता है।'

इसके साथ ही केजरीवाल ने मीडिया पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया का एक तबका या 'डरा हुआ है या तो अंजान' है, क्योंकि मोदी सरकार के दो साल पूरा होने पर मीडिया ने लगातार 4-5 घंटे तक के कार्यक्रम का प्रसारण किया।

क्या ऐसा पहले कभी हुआ है?

Kejriwal claims, Modi spend more money comparative to AAP advertisement

क्या ऐसा पहले कभी हुआ है? इस तरह तो मीडिया को हमारा अच्छा काम भी दिखाना चाहिए जो वो नहीं कर रहे हैं। केजरीवाल ने मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि, 'मी़डिया हमारे बारे में सरासर गलत बातें उठाती है और उन्हें चलाती है, बार-बार चलाती है और लोग उसे सही मानने लगते हैं।

मीड‌िया के गलत दिखाने के बावजूद हम दिल्ली में चुनाव जीते।' केजरीवाल ने मीडिया पर आगे आरोप लगाया कि, 'मीडिया का एक तबका हमारे बारे में गलत चीजें चला रहा है। वो हमें बेईज्जत करने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन इसमें कोई डरने वाली बात नहीं है, क्योंकि उसी मीडिया ने कोई कसर नहीं छोड़ी हमें दिल्ली में हराने की। लोग जानते हैं कि क्या सही है और क्या गलत है इसल‌िए हमें कोई चिंता नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed