फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal claims he finished 70 percent corruption in 6 months

'6 महीने में खत्म कर दिया 70 फीसदी भ्रष्टाचार'

Wed, 02 Sep 2015 07:38 AM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 07:38 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal claims he finished 70 percent corruption  in 6 months

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि पिछले छह महीने में दिल्ली का करीब 70 फीसदी भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। भ्रष्टाचारमुक्त

विज्ञापन

दिल्ली की तरफ बढ़ाया गया यह बड़ा कदम है।

जिस तरह दिल्ली में आप की सरकार स्वच्छ राजनीति दे रही है, सीवाईएसएस के उम्मीदवार उसी तरह दिल्ली विश्वविद्यालय को भ्रष्टाचारमुक्त करेंगे। केजरीवाल मंगलवार देर शाम तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित डीयू रॉक्स कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन आम आदमी पार्टी (आप) की छात्र विंग सीवाईएसएस ने किया था।

खचाखच भरे स्टेडियम में बॉलीवुड के विशाल डडलानी, रघुराम, शिल्पा राव, जसलीन रॉयल के साथ अस्तित्व बैंड के संगीतमय कार्यक्रम में छात्र जमकर झूमे।

मुख्यमंत्री ने कहा दिल्ली में ईमानदार राजनीति की शुरुआत हो गई है। फिलहाल दिल्ली में 70 फीसदी तक भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। अब विश्वविद्यालय स्तर की राजनीति को भी साफ करना है।

विज्ञापन

केजरीवाल का वादा दिल्ली पहला फ्री वाईफाई राज्य बनेगा

Kejriwal claims he finished 70 percent corruption  in 6 months

फिलहाल छात्र राजनीति में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार व पैसे का बोलबाला है। इसे खत्म करना बेहद जरूरी है। दिल्ली की तरह डीयू को भ्रष्टाचारमुक्त किया जाएगा।


इस मौके पर उन्होंने छात्रों से वादा किया कि जल्द ही दिल्ली पहला फ्री वाईफाई राज्य बनेगा। सबसे पहले डीयू के सभी कॉलेजों में यह सुविधा मिलेगी। वहीं, एक साल के भीतर एक लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा की जाएंगी।

जरूरतमंद छात्रों को 10 लाख रुपये तक लोन की गारंटी सरकार देगी। कोशिश है कि डीयू को दुनिया के सबसे बेहतरीन 100 विश्वविद्यालयों की श्रेणी में लाया जाए। छात्रों के साथ मिलकर सरकार इस काम को पूरा करेगी। इस दौरान उन्होंने छात्रों से सीवाईएसएस के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed