फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal came back after tongue surgery, doctors advice of less speaking

जीभ छोटी करवाकर दिल्ली लौटे केजरीवाल, डॉक्टरों ने दी कम बोलने की सलाह

Mon, 19 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal came back after tongue surgery, doctors advice of less speaking
केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को बंगलूरू से गले का ऑपरेशन कराने के बाद दिल्ली लौट आए हैं। उन्होंने अस्पताल से छुट्टी की जानकारी ट्वीट से दी। 

विज्ञापन


साथ ही डॉक्टरों का धन्यवाद करते हुए लिखा ‘मैं शब्दों में आभार प्रकट नहीं कर सकता हूं।’  केजरीवाल 13 सितंबर को बंगलूरू के नारायण हेल्थ सिटी में गले के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुए थे। 
विज्ञापन


वहां से 22-23 सितंबर को लौटने की जानकारी दी गई थी। जल्दी दिल्ली लौटे केजरीवाल सोमवार से काम पर दिल्ली सचिवालय लौटेंगे या नहीं, इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने अभी कुछ साफ नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल का ऑपरेशन डॉ पॉल सी सालिन्स ने किया है। उन्होंने अभी कुछ दिन केजरीवाल को आराम करने, खानपान में परहेज और कम बोलने की सलाह दी है।  बताते हैं कि केजरीवाल की जीभ, तालू और मुंह की बनावट को लेकर कुछ दिक्कतें थीं, जिसकी वजह से खांसी होती थी। ऑपरेशन से सुधार की संभावना है। 

अब डेंगू और चिकनगुनिया के नियंत्रण पर बनेगी रणनीति

Kejriwal came back after tongue surgery, doctors advice of less speaking
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर, रविवार देर रात फिनलैंड की यात्रा से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के भी लौटने का कार्यक्रम है। वो दिल्ली लौट रहे हैं, इसकी जानकारी उन्होंने भी ट्वीट कर दी। 

अरविंद केजरीवाल के दस दिन स्वास्थ्य लाभ लिए बिना पांच दिन पहले दिल्ली लौटने को डेंगू-चिकनगुनिया से बिगड़े हालात से जोड़कर देखा जा रहा है।  अभी राजधानी में सिर्फ दो मंत्री थे, जिसकी वजह से विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ उपराज्यपाल नजीब जंग के निशाने पर भी आप सरकार आ गई थी।  

अरविंद केजरीवाल के स्वस्थ होकर लौटने को लेकर पार्टी नेता और सरकार से जुड़े नेता खुश हैं। विपक्षियों के हमले से निकलने पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कितनी जल्द कामयाब होते हैं, इस पर पार्टी नेताओं की नजरें भी हैं।

फिनलैंड से घर लौट रहा हूं। जिन समझदार लोगों को मेरी इस यात्रा से गैर राजनीतिक चिंता पहुंची है, उन्हें मेरी सलाह है कि स्कूलों में, खासकर सरकारी स्कूलों में, शिक्षा के नाम पर हो रही पूरी पीढ़ी की बर्बादी पर चिंतित हों, देश को फायदा होगा। -मनीष सिसोदिया,उपमुख्यमंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed