फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal calls kathua gangrape absolutely nauseating says you wouldnt spare any girl hindu or muslim

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप पर बोले केजरीवाल- 'तुम किसी की लड़की को नहीं छोड़ते हिंदू हो या मुस्लिम'

Thu, 12 Apr 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
kejriwal calls kathua gangrape absolutely nauseating says you wouldnt spare any girl hindu or muslim
kejriwal
जम्मू-कश्मीर में आठ साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा की है। केजरीवाल ने इसे पूरी तरह घृणित कार्य बताते हुए एक ट्वीट किया है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में ये भी सवाल उठाया है कि उत्तर प्रदेश में तो लड़की हिंदू थी फिर क्यों उसका रेप हुआ?
विज्ञापन


कठुआ गैंगरेप मामले में कहा जा रहा है कि बच्ची का रेप इसलिए हुआ क्योंकि वह मुस्लिम थी और इलाके के मुस्लिमों को खदेड़ने की के लिए यह कृत्य किया गया है। इसी बात पर केजरीवाल ने कड़े शब्दों में लिखा है कि वह किसी की भी लड़की होती तुम उसका रेप करते।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है- 'यह पूरी तरह से घृणित है- कुछ हिंदू संगठन दोषियों का साथ दे रहे हैं क्योंकि लड़की मुस्लिम थी और दोषी हिंदू हैं? पर UP में तो तुमने हिंदू लड़की का रेप किया? उसके हिंदू बाप को मार डाला? अपनी हवस के लिए तुम किसी की लड़की को नहीं छोड़ते- चाहे हिंदू हो या मुस्लिम'
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कठुआ गैंगरेप मामला

kejriwal calls kathua gangrape absolutely nauseating says you wouldnt spare any girl hindu or muslim
प्रदर्शन करते लोग

जम्मू-कश्मीर में आठ साल की एक बच्ची के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले की आधिकारिक जांच में यह सामने आया है कि रेप और हत्या से पहले उसे एक मंदिर में बंधक बना कर रखा गया था। एक नए डीएनए टेस्ट में यह बात सामने आई है।

इस जांच रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के कठुआ ज़िले के एक मंदिर में बाल की कुछ लटें मिली हैं, जो मृतक के बालों से मेल खाती हैं यहां की हिंदू और मुस्लिम आबादी के विरोध के बीच राज्य क्राइम ब्रांच पिछले तीन महीनों से इस मामले की जांच कर रही है।

हालांकि अधिकारियों ने इस जांच के निष्कर्ष के बारे में नहीं बताया। क्राइम ब्रांच प्रमुख अफ़्दुल मुज्तबा ने बीबीसी से कहा, "मीडिया में आई बातों से मैं इनकार नहीं करता हूं।"

kejriwal calls kathua gangrape absolutely nauseating says you wouldnt spare any girl hindu or muslim

नाबालिग 10 जनवरी से ही गुम थीं। वो अपने आदिवासी गांव रसना के पास ही जंगल में अपने परिवार के खच्चरों को चराने गई थीं और फिर कभी घर नहीं लौटीं। 17 जनवरी को उनका शव मिला, जिसपर चोट के निशान थे। इसके बाद से ही इलाके में राजनीतिक उथल पुथल मची हुई है।

जांच एजेंसी ने अब तक इस मामले में मास्टरमाइंड संजी राम और उनके बेटे विशाल कुमार समेत नौ अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है। इसमें एक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल, दो एसपीओ और एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

रिटायर्ड राजस्व अधिकारी संजी राम ने 20 मार्च को क्राइम ब्रांच के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इससे ठीक एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ से उनके बेटे विशाल कुमार को गिरफ़्तार किया गया था। इस घटना के बाद पूरे राज्य में मचे हंगामे के बीच दोनों बाप-बेटे लगातार गिरफ़्तारी से बचने की कोशिश में लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed