फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal blaims lg for health and pwd secretary removal instead of sisodia request

'सिसोदिया LG के पैरों में पड़े रहे पर वो नहीं माने, हटाए हेल्थ और PWD सेक्रेटरी'

Tue, 30 Aug 2016 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
kejriwal blaims lg for health and pwd secretary removal instead of sisodia request
LG Najeeb Jung - kejri-sisodiya - फोटो : file photo

दिल्ली की केजरीवाल सरकार और एलजी नजीब जंग एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। ‌इन दोनों के बीच टकराव का एक और मुद्दा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली के एलजी नजीब जंग ने दिल्ली सरकार के हेल्थ सेक्रेटरी तरुण सेन और पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी सर्वज्ञ श्रीवास्तव को हटा दिया है। इनकी जगह चंद्राकर भारती को हेल्थ सेक्रेटरी और अश्वनी कुमार को पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


इसी नियुक्ति के बाद केजरीवाल ने आज सुबह कई ट्वीट कर एलजी और पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, मोदीजी एलजी के जरिए दिल्ली को तबाह करने पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'दो अफसर जो नए आए हैं वो न‌िकम्मे हैं'

kejriwal blaims lg for health and pwd secretary removal instead of sisodia request
एलजी नजीब जंग - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही केजरीवाल ने लिखा कि, 'मनीष LG के पैरों में पड़े कि मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बनाने वाले सेक्रेटरीज को 31 मार्च तक ना हटाए। पर वो नहीं माने।'



आगे उन्होंने ट्वीट किया कि, 'आज एलजी ने कई अफसरों के तबादले कर दिए। उनकी फाइल तक सीएम या किसी अन्य मंत्री को नहीं दिखाई गई। क्या यही मोदी का डेमोक्रेसी मॉडल है?'

आप नेता आशुतोष का ट्वीट का रीट्वीट किया जिसमें नए नियुक्त हुए दोनों अफसरों पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि, 'जो 2 नए आए हैं उनमें एक को निकम्मेपन को कारण शीला सरकार ने 3 साल पद नहीं दिया, दूसरा वो जो मांझे के आदेश पर बैठा रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed