फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal attacks pm modi, says he can get arrest swati maliwal

केजरीवाल का आरोप, स्वाति मालीवाल को गिरफ्तार करवाना चाहते हैं पीएम मोदी

Sat, 27 Aug 2016 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Aug 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
kejriwal attacks pm modi, says he can get arrest swati maliwal
अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर हमला बोला है। ट्वीट कर उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल नजीब जंग दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को गिरफ्तार कर उन्हें पद से हटाना चाहते हैं।

विज्ञापन


वहीं, एक अन्य ट्वीट में कहा कि उपराज्यपाल उस टीम को भी हटाने पर अड़े हैं, जिन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनाया और फ्लाईओवरों का काम पूरा कर धन बचाया।

कुछ दिनों के मौन के बाद शनिवार को केजरीवाल ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग पर निशाना साधा है। पहले ट्वीट में केजरीवाल ने कहा सूत्रों के अनुसार एलजी और पीएमओ स्वाति मालीवाल को अच्छा काम करने की वजह से हटाने पर अड़े हैं।

विज्ञापन

एलजी पर भी लगाए गंभीर आरोप

kejriwal attacks pm modi, says he can get arrest swati maliwal
arvind kejriwal

​आगामी सप्ताह में उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और पद से हटा दिया जाएगा। वहीं, एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एलजी उस टीम को भी हटाने पर अड़े हैं जिन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनाया और फ्लाईओवरों पर धन बचाए।

उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में 10 अस्पतालों के निर्माण के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण से जमीनों की मांग करना क्या गलत था, जिसे मोदी और एलजी ने खारिज कर दिया।

जनहित से संबंधित आप सरकार के कई फैसलों को मोदी जी जंग के जरिये बदल देना चाहते हैं। सरकार के कामकाज की कई अहम फाइलों पर उपराज्यपाल बैठे हुए हैं। न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के फैसले का विरोध किया जा रहा है। पूछा कि क्या हमारा काम असंवैधानिक है।

आरोप का सिलसिला उनका यहीं नहीं थमा। केजरीवाल ने जनता से पूछा कि क्या वो कोई एक सकारात्मक काम ऐसा बता सकते हैं जो मोदीजी या उपराज्यपाल ने दिल्ली के लिए किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed