{"_id":"57318f424f1c1b160591a1ce","slug":"kejriwal-attacks-modi-government-claims-uttarakhand-floor-test-a-big-set-back-for-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"'उत्तराखंड शक्ति परीक्षण का नतीजा मोदी सरकार की बड़ी हार है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'उत्तराखंड शक्ति परीक्षण का नतीजा मोदी सरकार की बड़ी हार है'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में सत्ता को लेकर चल रही उठापटक के बाद आज शक्ति परीक्षण में जिस तरह कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आने की खबर है, उसके बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
अवसर का लाभ उठाते हुए औपचारिक फैसला आने से पहले ही केजरीवाल ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है कि, 'उत्तराखंड शक्ति परीक्षण के जो नतीजे आए हैं, वो मोदी सरकार के लिए एक बड़ी हार है। आशा है कि अब ये लोग सरकारों को गिराए जाने का काम बंद कर देंगे।'
विज्ञापन
Uttarakhand floor test outcome is a huge setback to Modi Govt. Hope they will stop toppling Govts now
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 10, 2016
बता दें कि उत्तराखंड में बजट सत्र के दौरान सरकार के 9 विधायकों ने बजट प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया था जिसके बाद कांग्रेस को अल्पमत की सरकार करार देते हुए केंद्र ने उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस का आरोप था कि ये केंद्र की साजिश है जिसके बाद ये मामला न्यायालय में चला गया था और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज उत्तराखंड में शक्ति परीक्षण था जिसमें सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने 33 वोटों के साथ बहुमत हासिल किया है। इस शक्ति परीक्षण का औपचारिक परिणाम कल सुप्रीम कोर्ट घोषित करेगा।