फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal attacked on central government after mha notification

केजरीवाल बोले गजट के आखिरी लाइन में है सच

Fri, 22 May 2015 08:44 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal attacked on central government after mha notification

गृहमंत्रालय के गजट जारी करने के बाद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बहुत अच्छी तरह से काम कर रही है।

विज्ञापन


लेकिन उसे प्रभावित करने के लिए गृहमंत्रालय ने जो गजट जारी उसका असली मकसद इसकी आखिरी कुछ लाइनों में छुपा है जिसमें कहा गया है कि दिल्ली दिल्ली का एंटीकरप्शन ब्रांच केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ कोई जांच नहीं कर सकता।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा पिछले तीन महीने में दिल्ली सरकार ने 36 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है जबकि 152 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। इसके चलते सभी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में ट्रांसफर और पोस्टिंग का धंधा चल रहा था। जब से आम आदमी की पार्टी सरकार बनी है दिल्ली में इस धंधे पर पूरी तरह से रोक लग गई है। कांग्रेस और भाजपा के लोगों को ठीके मिलने बंद हो गए हैं। इस बात से ये दोनों पार्टियां परेशान हैं।

केजरीवाल बनाम मोदी में बदला पूरा मामला

Kejriwal attacked on central government after mha notification

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि सर्विसेज का मामला उनके दायरे में आता है। लेकिन सर्विसेज का अधिकारियों की पोस्टिंग से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने केद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा उनके हाथ से निकल गया है जिस पर फिर से कब्जा करने के लिए इस तरह का गजट निकाला गया है।

विशेषज्ञों की राय है कि पूरे मामले की आड़ में अरविंद केजरीवाल इस लड़ाई को मोदी बनाम केजरीवाल में तब्दील करना चाहते हैं। क्योंकि केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में ये भी कहा कि दिल्ली के एलजी का इसमें कोई दोष नहीं है। उन्हें तो केंद्र सरकार इस्तेमाल कर रही है।

नजीब जंग वायसराय की तरह काम कर रहे

Kejriwal attacked on central government after mha notification

अपनी प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी अपने तीन एमएलए के बल पर पिछले दरवाजे से दिल्ली की सरकार चलाना चाहते हैं।

मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि वो कौन लोग हैं जिनको इस नोटिफिकेशन के द्वारा बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने नजीब जंग से अपनी तनातनी के मामले पर मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि हमारी लड़ाई जंग साहब से नहीं ‌बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

गृहमंत्रालय के नोटिफिकेशन पर उन्होंने कहा कि हर बात के लिए ऊपर से आदेश आते हैं जंग साहब तो बस चेहरा भर हैं। आजादी से पहले इंग्लैंड की महारानी अपने वायसराय के माध्यम से नोटिफिकेशन जारी करती थीं और आजदी के बाद जंग साहब वायसराय बन गए हैं और पीएमओ लंदन की तरह काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed