फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal asks report card of work done by his legistatures and tell them how to work

केजरीवाल ने अपने विधायकों से मांगा रिपोर्ट कार्ड, बताया कैसे करें काम

Sat, 29 Apr 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Apr 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
kejriwal asks report card of work done by his legistatures and tell them how to work
अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधायकों का रिपोर्ट कार्ड मांगा। साथ ही सलाह दी कि वे अपने इलाके में कार्यकर्ताओं के सहयोग से काम करें।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुई बैठक निगम चुनाव के खराब प्रदर्शन को लेकर थी, जबकि शुक्रवार को केजरीवाल ने विधायकों का रिपोर्ट कार्ड मांगा। अपने आवास पर बुलाई बैठक में केजरीवाल एक साथ सभी विधायकों से नहीं मिले।
विज्ञापन


इसकी जगह पांच-पांच के समूह में विधायकों से मुलाकात की। उन्होंने हर विधायक से अभी तक किए गए विकास कार्यों के बारे में पूछा। साथ ही आगे की योजना की भी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कार्यकर्ताओं को व‌िश्वास में लें'

kejriwal asks report card of work done by his legistatures and tell them how to work
केजरीवाल - फोटो : सोशल मीड‌िया

बैठक में शामिल एक विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि सभी विधायक अपने इलाके के अधिकारियों से मिलकर विकास कार्य करवाएं।

अगर कोई अधिकारी बात नहीं सुनता है, तो उसकी तत्काल सूचना उन्हें दें। विधायकों से कहा गया कि वे कार्यकर्ताओं को अपने विश्वास में लें।

किसी भी कार्यकर्ता की वाजिब जरूरत को पूरा करने में लापरवाही न हो। आखिर में उन्होंने कहा कि अभी ढाई साल का वक्त है। इस बीच दिल्ली सरकार अपने हर वादे को पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed