फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal appeal effected bihar election against modi

केजरीवाल के नारे ने बिहार में रोका मोदी का विजय रथ?

Sun, 08 Nov 2015 12:42 PM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal appeal effected bihar election against modi

लगभग चार महीने पहले 19 अगस्त को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली आमंत्रित किया था।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने बिहार के आगामी चुनावों में लोगों से नीतीश कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील की थी।

केजरीवाल ने उसी समय साफ कर दिया था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता में पूर्वांचलियों और बिहार के लोगों का बड़ा हाथ है और आगामी बिहार चुनाव में भी लोगों का समर्थन बना रहेगा।
विज्ञापन


उस समय केजरीवाल ने एक जुमला देते हुए कहा था कि 'जो दिल्ली का मूड है वही देश का मूड है।' इस कार्यक्रम में केजरीवाल ने साफ किया था कि दिल्ली में भ्रष्टाचार रोकने की लड़ाई में केंद्र की भाजपा सरकार बाधक बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो के मुखिया के तौर पर एमके मीणा की नियुक्ति करके मोदी सरकार ने अपने भ्रष्ट लोगों को बचाने की कोशिश की है।

क्या थी नीतीश और केजरीवाल की मांग

Kejriwal appeal effected bihar election against modi

इसी कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार की शुरु से मांग रही है कि इसे विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए। जबकि केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए।

केजरीवाल यहीं नहीं रुके बल्कि, बिहार चुनाव के दौरान भी वो ट्वीट कर लोगों से नी‌तीश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे।

बता दें कि दिल्ली में इसी साल फरवरी में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटों पर अप्रत्याशित सफलता मिली थी जबकि, कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई और भाजपा को केवल तीन सीटों पर ही सफलता मिली।

केजरीवाल ने ट्वीट कर दी बधाई

Kejriwal appeal effected bihar election against modi

इस बीच बिहार चुनाव में महागठबंधन को मिल रही सफलता के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को जीत की बधाई दी है। ‌कवि और आप नेता कुमार विश्वास ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।

नीचे पढ़िए दोनों नेताओं के ट्वीट...





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed