CBI के फोन समन पर बिफरे सीएम, बोले किस सेक्शन में अधिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि सीबीआई ने सीएमओ के कर्मचारियों-अधिकारियों को टेलीफोन पर अनौपचारिक तरीके से समन किया है। बाकी मंत्रियों के स्टाफ को सीबीआई पहले बुला चुकी है, लेकिन बिना लिखित सूचना बुलाना गलत।
सीबीआई को सीआरपीसी के किस सेक्शन में फोन पर समन की शक्ति दी गई है? अभी तक फोन पर 150 अधिकारियों को समन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को तीन ट्वीट करके सीबीआई के इस तरह से पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा कि हम कुछ भी छिपाना नहीं चाहते। मैंने सभी अधिकारियों को सहयोग के लिए कहा है। सीबीआई को कानून का पालन करते हुए सही तरीके से नोटिस भेजकर बुलाना चाहिए।
मंगलवार को सीबीआई ने उनके निजी स्टाफ से पूछताछ की
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर सीबीआई छापामारी मामले में मंगलवार को सीबीआई ने उनके निजी स्टाफ से पूछताछ की।
बुधवार को फिर दो कर्मचारियों को समन किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर सीबीआई ने 15 दिसंबर, 2015 को छापा मारा था।
मामले को लेकर केजरीवाल ने छापा मुख्यमंत्री कार्यालय पर बताया था और दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में धांधली की फाइल तलाशने का आरोप लगाया था।