फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal and Sisodia exempted from appearance in excise case

Delhi NCR News: आबकारी मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को पेशी से छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी से छूट मांगी। दोनों नेताओं ने पंजाब में आई बाढ़ और राहत कार्यों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए अदालत में छूट की अर्जी दी थी। विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह की अदालत ने दोनों की अर्जी स्वीकार कर ली और मामले की अगली सुनवाई 29 अक्तूबर के लिए तय की। यह मामला हाईकोर्ट में भी विशेष अदालत के आदेश के खिलाफ अपील में लंबित है। अदालत में दी गई अर्जी में कहा गया कि केजरीवाल इस समय पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और राहत कार्यों का समन्वय कर रहे हैं। वहीं, मनीष सिसोदिया की ओर से दायर आवेदन में बताया गया कि वे आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी होने के नाते राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद और राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed