फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal and other ministers mla and officers to be present on ghats for chhath puja 2017

केजरीवाल सरकार ने छठ पूजा के लिए किए विशेष इंतजाम, 26 को सार्वजनिक अवकाश

Wed, 25 Oct 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Oct 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
kejriwal and other ministers mla and officers to be present on ghats for chhath puja 2017
छठ की खरीदारी करती मह‌िलाएं - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के सभी मंत्री छठ पूजा के दौरान घाटों पर मौजूद रहेंगे। वहीं, सभी विधायकों, एसडीएम व सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी बुधवार से ही छठ घाटों पर लगाई जा रही है।

विज्ञापन


इस दौरान वे छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेंगे और जरूरत के हिसाब से सभी सुविधाएं व्रतियों को मुहैया कराएगी। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, सरकार ने 26 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश का पहले ही ऐलान कर रखा है।
विज्ञापन


वहीं, पहली बार सभी छठ घाटों को तैयार कराने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। अभी तक छठ पूजा समितियां यह काम कराती थीं। छठ पूजा घाटों को संख्या भी बढ़ाकर दो गुने से ज्यादा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार देश की पहली सरकार ज‌िसने ये काम क‌िया

kejriwal and other ministers mla and officers to be present on ghats for chhath puja 2017
छठ पूजा

दूसरी तरफ दिल्ली सरकार देश की पहली सरकार है, जिसने छठ पूजा के लिए 20 करोड़ रुपये का विशेष बजट आवंटित किया है। इससे पूजा घाटों को पक्का किया जा रहा है। इस बार कई घाटों के कुछ हिस्से को पक्का किया गया है।

दूसरी तरफ राजस्व व सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देश दिया गया है कि छठ पूजा घाटों पर टेंट का इंतजाम करने के साथ पानी, बिजली आदि की व्यवस्था करें। गोपाल राय ने बताया कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार से दिल्ली के सभी विधायक स्थानीय एसडीएम व सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे।

बुधवार शाम तक सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। वहीं, मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्री 26 की शाम व 27 की सुबह छठ पूजा घाटों का दौरा करेंगे। इस दौरान व्रतियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

यमुना मेें पानी के लिए हरियाणा से बातचीत

kejriwal and other ministers mla and officers to be present on ghats for chhath puja 2017

गोपाल राय ने माना कि यमुना नदी का पानी अभी गंदा है। लेकिन इसके लिए लगातार हरियाणा सरकार से बात की जा रही है। हरियाणा ने कहा है कि 600 क्यूसेक पानी छठ पूजा के दिन दिल्ली पहुंच जाएगा।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर तंज कसते हुए गोपाल राय ने कहा कि हरियाणा में तो उनकी पार्टी की सरकार है। वह अपनी पार्टी से कहकर क्यों नहीं पानी छुड़वा देते।

50 घाटों को किया जा रहा है पक्का
गोपाल राय ने बताया कि सरकार 50 घाटों को पक्का करने की योजना पर काम रही है। इसमें से 26 का टेंडर भी हो जाएगा। बाकी का औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएंगी। इसके बाद जमीन पर काम शुरू होगा। अगले साल तक छठ पूजा करने वालों को पक्के घाट मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed