राहुल गांधी ने किसानों को लेकर केंद्र पर बोला हमला, कहा- 'अब किसान अपना दर्द भी नहीं सुना सकते!'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी व केंद्र सरकार पर करारा हमला बोलते हुए राहुल ने ट्वीट किया किया कि केंद्र सरकार का दो साल का अहिंसा पर्व किसानों की पिटाई से शुरू हुआ है। राहुल गांधी ने लिखा, 'विश्व अहिंसा दिवस पर BJP का दो-वर्षीय गांधी जयंती समारोह शांतिपूर्वक दिल्ली आ रहे किसानों की बर्बर पिटाई से शुरू हुआ। अब किसान देश की राजधानी आकर अपना दर्द भी नहीं सुना सकते!'
#BreakingNews
विश्व अहिंसा दिवस पर BJP का दो-वर्षीय गांधी जयंती समारोह शांतिपूर्वक दिल्ली आ रहे किसानों की बर्बर पिटाई से शुरू हुआ।
अब किसान देश की राजधानी आकर अपना दर्द भी नहीं सुना सकते! #KisanKrantiYatraविज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2018
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जब एक पत्रकार ने किसानों की पदयात्रा के बारे में पूछा तो वो बोले कि आखिर क्यों किसानों को दिल्ली में नहीं घुसने दिया जा रहा? उन्हें दिल्ली में घुसने दिया जाना चाहिए। यह गलत बात है। हम किसानों के साथ हैं।
Farmers should be allowed to enter Delhi. Why are they not being allowed to enter Delhi? This is wrong. We are with the farmers: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal on 'Kisan Kranti Padyatra' stopped at Delhi-UP border pic.twitter.com/U8UfVkRRnb
— ANI (@ANI) October 2, 2018
गौरतलब है कि किसान पिछले 9 दिनों से पदयात्रा पर हैं। इनकी ये यात्रा हरिद्वार से निकलकर आज दिल्ली पहुंच चुकी है। जहां दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग के जरिए सीमा सील कर रखी है। जब किसान इन बैरिकेडिंग को हटाकर दिल्ली में घुसने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने पानी की बौछारें कर दीं और लगातार आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं।
वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला भी किसानों के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी की जयंती पर मोदी सरकार ने दिखा दिया है कि ये सरकार आजादी से पहले वाली ब्रिटिश सरकार से किसी मामले में कम नहीं है। उस वक्त अंग्रेज सरकार किसानों का दमन करती थी वहीं आज मोदी सरकार किसानों की छाती पर लाठियां बरसा रही है, उन पर आंसू गैस के गोले दाग रही है, उन पर पानी की बौछारें करा रही है।
किसानों को रोके जाने का विरोध यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा नेता अखिलेश यादव ने भी किया है। अखिलेश ने कहा कि, इस सरकार ने किसानों से किए कोई वादे पूरे नहीं किए हैं, इसलिए ये स्वाभाविक है कि किसान आंदोलन करेंगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हम किसानों खुले तौर से समर्थन करते हैं।On birth anniversary of Mahatma Gandhi, Modi govt has shown that it is no different from the pre-independence British govt in India.British govt then used to exploit the farmers&today Modi govt is firing tear gas shells at farmers: Randeep Surjewala, Congress #KisanKrantiPadyatra pic.twitter.com/RHqrajwxeP
— ANI (@ANI) October 2, 2018
This Govt has not fulfilled the promises it made to farmers, so it is all but natural that farmers would protest. It is unfortunate and we fully support the farmers: Akhilesh Yadav on #Kisankrantiyatra pic.twitter.com/sWjCtl8hdu
— ANI UP (@ANINewsUP) October 2, 2018
किसानों को रोके जाने पर वामपंथी नेता सीताराम येचुरी ने कहा, किसानों पर ऐसी कार्रवाई साबित करती है कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। किसानों को राहत देने की बजाय उन्हें कर्ज के तले दबे रहने और सुसाइड करने को मजबूर कर रही है। हमने आजादी के बाद से लेकर आज तक कभी इस तरह का कृषि संकट नहीं देखा है।
It reconfirms the fact that Modi govt is anti-farmers. Instead of providing relief to farmers they are exasperating the crisis further forcing farmers to be under debt burden&distress suicides. We haven't seen such an agrarian distress in India since independence: Sitaram Yechury pic.twitter.com/GPa3cIEfbx
— ANI (@ANI) October 2, 2018
किसानों को रोके जाने पर वामपंथी नेता सीताराम येचुरी ने कहा, किसानों पर ऐसी कार्रवाई साबित करती है कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। किसानों को राहत देने की बजाय उन्हें कर्ज के तले दबे रहने और सुसाइड करने को मजबूर कर रही है। हमने आजादी के बाद से लेकर आज तक कभी इस तरह का कृषि संकट नहीं देखा है।
बीजेपी की सहायक पार्टी जेडीयू नेता केसी त्यागी ने भी किसानों पर की गई कार्रवाई की आलोचना की और कहा, शांतिपूर्वक राजघाट जाते निहत्थे किसानों पर बर्बरता की गई, उन पर लाठीचार्ज किया गया और उन पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसकी आलोचना करते हैं।
कांग्रेस और आप ही नहीं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह भी किसानों के समर्थन में उतर आए हैं। वह पदयात्रा कर रहे किसानों से मिलने भी पहुंचेंगे।