{"_id":"664e96a822cb10093004e665","slug":"kejriwal-and-maliwal-face-to-face-for-the-first-time-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : पहली बार केजरीवाल और मालीवाल आमने-सामने, निर्भया की मां ने उठाई स्वाति के हक में आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : पहली बार केजरीवाल और मालीवाल आमने-सामने, निर्भया की मां ने उठाई स्वाति के हक में आवाज
Thu, 23 May 2024 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 06:37 AM IST
सार
केजरीवाल ने कहा कि बृहस्पतिवार को पुलिस इस मामले में बुजुर्ग माता-पिता से पूछताछ करने के लिए आएगी। इस पर पलटवार करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, जिनके ड्राइंग रूम में उनको पीटा गया, वो कह रहे हैं कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल और स्वाति मालीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम आवास में स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी के मामले में पहली बार मुख्यमंत्री केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी है। बुधवार को एक साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और पीड़ित को न्याय मिलेगा। वहीं, उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बृहस्पतिवार को पुलिस इस मामले में बुजुर्ग माता-पिता से पूछताछ करने के लिए आएगी। इस पर पलटवार करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, जिनके ड्राइंग रूम में उनको पीटा गया, वो कह रहे हैं कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
इधर, मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला फिलहाल न्यायाधीन है। उनकी टिप्पणी कार्यवाही को प्रभावित कर सकती है, लेकिन मामले में दो बातें सामने आ रही हैं। पुलिस को दोनों पहलुओं की जांच करनी चाहिए। निष्पक्षता से इंसाफ किया जाना चाहिए। सहयोगी बिभव कुमार इस मामले में फिलहाल पांच दिन की पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन
इसके बाद मालीवाल ने ट्वीट किया कि मामले की शिकायत करते ही आप नेताओं और कार्यकर्ताओं की पूरी फौज उनके पीछे लगाई गई। उनको भाजपा का एजेंट बुलाया गया। उनके चरित्र का हनन कराया गया। आधी-अधूरी वीडियो लीक की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आरोपी के साथ घूमे, उसको क्राइम सीन पर दोबारा आने दिया और सबूत से छेड़छाड़ की। आरोपी के लिए वह खुद सड़क पर उतर गए। इससे बड़ी विडंबना क्या होगी।
विज्ञापन
दिल्ली के बेटे, भाई हैं सीएम तो स्वाति मालीवाल काे इंसाफ दिलाएं: निर्भया की मां
निर्भया की मां ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दावा करते हैं कि वह दिल्ली के बेटे हैं, भाई हैं। तो अब एक भाई होने के नाते वह स्वाति मालीवाल मामले में आगे आकर बोलें। दोषियों को सजा और स्वाति मालीवाल को इंसाफ दिलाएं। स्वाति उनके साथ बीते कई वर्षों से काम कर रही हैं। उन्होंने बहुत सारी महिलाओं की लड़ाई लड़ी है लेकिन आज उन पर हमला हुआ है। ऐसे में केजरीवाल अगर सच में दिल्ली के बेटे और भाई हैं तो उन्हें स्वाति के दोषिययों के खिलाफ कदम उठाने चाहिए।