फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cm kejriwal's new character

'सीएम केजरीवाल का दोहरा चरित्र आया सामने'

Sun, 31 May 2015 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 May 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
delhi cm kejriwal's new character

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को विपक्ष की सोच से बाहर आना होगा और विरोध की राजनीति छोड़ते हुए महत्वाकांक्षाओं को अलग रखकर अपनी सोच बदलकर दिल्ली के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन


आरटीआई का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा की हेल्प लाइन 1031 पर कुल 282 कॉल आईं, जिसमें से सिर्फ 7 केस दर्ज हुए। जबकि सरकार ने दावा किया था कि उनके पास 1 लाख 25 हजार कॉल आईं और 35 अफसर गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन


152 को अफसरों को बर्खास्त किया। इससे साबित होता है कि केजरीवाल की सरकार झूठ बोलने में माहिर है। केजरीवाल से पब्लिक डोमेन में 16 पेज के कैबिनेट नोट पर उसकी असली मंशा क्या है, पूछना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जनता का पैसा बर्बाद किया'

delhi cm kejriwal's new character

जिसमें कुल 23 करोड़ रुपये के बजट में से 20 लाख अति अत्याधुनिक औजार खरीदने के लिए निर्धारित किए गए हैं। जिन अधिकारियों की नियुक्ति बिना पारदर्शिता के हुई वे इसे राजनीतिक व अन्य निर्दोष लोगों के खिलाफ इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस प्रकार का फंड उन अधिकारियों को इस्तेमाल के लिए दिया जाना चाहिए जिनकी नियुक्ति पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया व प्रोटोकॉल के तहत हुई हो। केजरीवाल विकास से जनता का ध्यान हटाना चाह रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर जनता का पैसा बर्बाद किया। आंतरिक लोकपाल की दोबारा नियुक्ति नहीं की। क्योंकि उन्हें पता है कि लोकायुक्त के आते ही खुद उनके बहुत सारे विधायक भी जांच के दायरे में आ जाऐंगे। यह उनकी पारदर्शिता पर दोहरा चरित्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed