नोटबंदी बड़ा घोटाला है, BJP ने पहले ही माल को लगाया ठिकाने: केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनका आरोप है कि नोटबंदी के पीछे एक बड़ा घोटाला है। पिछले 2 दिनों से देश में भ्रष्टाचार कम करने के नाम पर असल में एक बहुत बड़े घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे दावा किया कि सरकार ने ऐलान से पहले अपने दोस्तों का रुपया ठिकाने लगवा दिया। अब आम जनता को तंग किया जा रहा है।
केजरीवाल ने ये आरोप लगाया कि बीजेपीवालों को पहले ही नोटबंदी के बारे में पता था और इसलिए तो उन्होंने ट्विटर पर 6 तारीख को ही 2000 के नोट की तस्वीर दिखा दी थी। उन्होंने ये बात कहते हुए ट्विटर पर डाली गई बीजेपी नेता की तस्वीर भी दिखाई।Jab PM ne ailaan kiya, uske pehle apne saare doston ko satark kar diya jinke pas kaala dhan hai,unhone apna maal thikane laga diya: Kejriwal pic.twitter.com/yk8sEcpy7M
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) November 12, 2016
मोदी जी वापस लें नोटबंदी का फैसलाः केजरीवाल
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक और काले धन दोनों का जिक्र किया और कहा कि, 'मोदी जी का सर्जिकल स्ट्राइक काले धन के ऊपर नहीं है, आम जनता के बरसों से जोड़े हुए सेविंग पर स्ट्राइक है ये।'
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की मंशा पर सवाल कर रही है, उनकी मंशा गलत है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार से 500 और 1000 की नोटबंदी को वापस ले लेने की भी मांग कर डाली। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से आम जनता, किसान, छोटे व्यापारी, गृहणियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है इसलिए ये नोटबंदी का फैसला वापस लिया जाना चाहिए।