फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal acts like chameleon says manoj tiwari on Delhi CM tweet

MCD चुनाव में हार पर केजरीवाल ने मानी गलती, तो तिवारी बोले- गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग

Sun, 30 Apr 2017 09:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Apr 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
kejriwal acts like chameleon says manoj tiwari on Delhi CM tweet
kejriwal-manoj tiwari - फोटो : सोशल मीड‌िया

दिल्ली के नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली करारी हार का ठीकरा अरविंद केजरीवाल पहले तो ईवीएम पर फोड़ रहे थे, लेकिन अब उन्होंने पार्टी की गलतियां स्वीकार की हैं। उन्होंने कहा, 'हां हमने कई गलतियां की। हम इसपर आत्मचिंतन करेंगे और उन्हें सुधारेंगे।'

विज्ञापन


वहीं, केजरीवाल के बयान के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उनपर निशाना साधा है। तिवारी ने कहा कि  रंग बदलने के मामले में केजरीवाल ने गिरगिट को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके चलते आज सारे गिरगिट मीटिंग कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री रंग बदलने में उनसे कितना आगे निकल गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री के गलती मानने के मामले में कहा कि आजकल वह ब्रह्म मुहूर्त्त में उठने लगे हैं। यह अच्छा है इससे बुद्धि ठीक रहती है। इतना ही नहीं, उन्होंने माफी मांगने के कदम को स्टंट करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि वह ऐसा पहली बार नहीं कर रहे हैं। वह लोकसभा चुनाव लड़ने, 49 दिन बाद सरकार छोड़ने के मामले में माफी मांग चुके हैं। इसके अलावा वह हमेशा गलती करते हैं और बाद में माफी मांगते हैं।  

मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी में कई अच्छे लोग भी हैं। उन्हें हैरानी है कि कुमार विश्वास अब तक सस्पेंड क्यों नहीं हुए हैं?

केजरीवाल ने गलती स्वीकार करते हुए क्या कहा?

kejriwal acts like chameleon says manoj tiwari on Delhi CM tweet
केजरीवाल - फोटो : सोशल मीड‌िया
पंजाब, गोवा विधानसभा चुनावों के बाद एमसीडी चुनावों में भी मिली शिकस्त के बाद पार्टी नेताओं के निशाने पर आए केजरीवाल ने शनिवार सुबह ट्विटर पर एक चिट्ठी जारी की थी। जिसमें उन्होंने आत्मचिंतन की बात कही हैं। 

उन्होंने लिखा, 'पिछले दो दिनों में मैंने कई वॉलंटियर्स और वोटरों से बात की है। वास्तविकता यह है कि हमने गलतियां की हैं। हम इन गलतियों पर आत्मचिंतन करेंगे और उसे सुधारेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed