फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Keeping festivals in mind railways has prepared an action plan

UP-बिहार जाने वालों के लिए अच्छी खबर: त्योहारों को ध्यान में रख रेलवे का एक्शन प्लान तैयार, होगी सुखद यात्रा

Mon, 14 Oct 2024 10:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 14 Oct 2024 10:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम आदि राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
Keeping festivals in mind railways has prepared an action plan
रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन - फोटो : adobestock

विस्तार

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक्शन प्लान तैयार किया है। भीड़-भाड़ से निपटने के लिए उत्तर रेलवे ने 2,950 से अधिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही विभिन्न ट्रेनों में कुल 52 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 2,740 चक्कर लगाएंगी, जिससे 2.06 लाख से अधिक यात्रियों को सुविधा होगी। इनमें ज्यादातर स्पेशल ट्रेन पूर्व दिशा की तरफ चलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम आदि राज्यों के लिए चलाई जाएगी। बरौनी, समस्तीपुर, सहरसा, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, जयनगर, दरभंगा, जोगबनी, पटना, कोलकाता, गुवाहाटी, हावड़ा, मुजफ्फरपुर, कटिहार, टाटानगर, लखनऊ की दिशा में चलेगी।

विज्ञापन

आरक्षित डिब्बों में अनधिकृत प्रवेश को रोकने, ज्वलनशील पदार्थों को ले जाने पर अंकुश लगाया गया है। स्टेशन परिसर में धूम्रपान और कूड़ा-करकट फैलाने जैसी समस्याओं के समाधान के लिए सख्त उपाय लागू किया जाएगा। प्लेटफार्मों, बुकिंग कार्यालयों और अन्य क्षेत्रों में भीड़ को प्रबंधित करने के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। स्टेशनों पर भीड़-भाड़ को रोकने के लिए होल्डिंग क्षेत्र बनाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों, विशेष रूप से सक्षम व महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। खाने के लिए विशेष काउंटर लगाया जाएगा। आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए रेलवे स्टेशनों पर रेलवे डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मेडिकल टीमों को अलर्ट रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्लेटफार्म पर नियमित घोषणाएं होंगी
स्टेशनों पर विशेष ट्रेनों और अतिरिक्त कोचों के संचालन के बारे में समय-समय पर घोषणाएं की जाएंगी। अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्मों सहित सभी माध्यमों से 360 डिग्री सूचना का प्रसार करेंगे। स्टेशन अधिकारियों को अंतिम समय में प्लेटफार्म परिवर्तन से बचने का निर्देश दिया गया है। जनरल कोचों में मार्शल नियुक्त किया जाएगा। प्लेटफार्मों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मनीला रस्सियों का उपयोग किया जाएगा। यात्रियों के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए हाथ में पकड़े जाने वाले लाउडस्पीकर का उपयोग होगा।

विज्ञापन

नियंत्रण केंद्र बनेगा
विभिन्न स्तरों पर रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों को निर्बाध अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर नियंत्रण केंद्र से व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी करें। स्टेशन निदेशकों को अपने-अपने स्टेशनों पर योजना के कार्यान्वयन की देख-रेख करने का निर्देश दिया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed