{"_id":"683706544d581accc10df8cf","slug":"kaushambi-police-arrested-two-bike-thieves-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में अरमान और बिलाल बने चोर: उधार चुकाने के लिए बाइक चुराने लगे दो दोस्त, पुलिस ने दबोचा; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में अरमान और बिलाल बने चोर: उधार चुकाने के लिए बाइक चुराने लगे दो दोस्त, पुलिस ने दबोचा; देखें वीडियो
Wed, 28 May 2025 06:19 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 28 May 2025 06:19 PM IST
सार
कौशांबी पुलिस ने बुलंदशहर के दो युवकों को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की चार बाइक और एक स्कूटी बरामद की। दोनों ने कर्ज चुकाने के लिए चोरी की बात कबूल की।
विज्ञापन
दोनों आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कौशांबी थाना क्षेत्र व दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाके में दो पहिया वाहन चोरी करने वाले दो युवकों को कौशांबी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित बंकर का साकार वाली गली निवासी अरमान और चट्टू चौराहा निवासी बिलाल की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुई चार बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की है। दोनों के ऊपर कर्ज होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
दोनों ने कर्ज उतारने के लिए चोरी की बात स्वीकार की है। आरोपी बिलाल बुलंदशहर स्थित कपड़े की दुकान में काम करता है और अरमान की चिकन शॉप है। मामले का खुलासा करते हुए एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अरमान हत्या के प्रयास में पहले भी जेल जा चुका है। वहीं गिरफ्तारी के बाद दोनों की निशानदेही पर बुलंदशहर स्थित एक पार्क से ही चोरी हुई पांच दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन