{"_id":"6a2043cb3ea665a8250b35e8","slug":"katra-delhi-train-returns-to-its-old-route-railways-removes-diversion-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139291-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कटरा-दिल्ली ट्रेन फिर अपने पुराने रूट पर लौटी, रेलवे ने डायवर्जन हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कटरा-दिल्ली ट्रेन फिर अपने पुराने रूट पर लौटी, रेलवे ने डायवर्जन हटाया
विज्ञापन
- 6 जून को चलने वाली 22462 अब पानीपत होकर आएगी दिल्ली, सहारनपुर-मेरठ रूट रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर रेलवे ने ट्रेन संख्या 22462 का डायवर्जन रद्द कर उसे फिर से उसके मूल मार्ग पर बहाल कर दिया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली मंडल में ब्लॉक के कारण 6 जून 2026 तक कई ट्रेनों को अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी के रास्ते डायवर्ट किया गया था। इसमें ट्रेन नंबर 22462 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली भी शामिल थी। 06 जून 2026 को चलने वाली 22462 अब डायवर्टेड रूट के बजाय अपने सही रूट अंबाला कैंट जंक्शन-पानीपत जंक्शन-नई दिल्ली होकर चलेगी। उत्तर रेलवे की ओर से बताया गया कि सहारनपुर-मेरठ वाला डायवर्टेड रूट लंबा था। पानीपत वाले रूट से ट्रेन तेज पहुंचेगी। डायवर्जन के कारण पानीपत रूट के यात्रियों को असुविधा हो रही थी। अब ट्रेन अपने सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी।