कथक डांसर के साथ युवक करता रहा सालों रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली इलाके में शादी का झांसा देकर एक कथक डांसर के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत आरोपी युवक के परिजनों से की तो उन्होंने उसके साथ ही मारपीट कर दी।
हमले में पीड़िता जख्मी हो गई। बाद में मामले की शिकायत मंडावली थाने में की गई। मंडावली थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शादी का झांसा देकर बना लिए संबंध
पुलिस के मुताबिक सपना (28)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है। सपना कथक डांसर है। वर्ष 2011 में सपना की मुलाकात पड़ोस में रहने वाले गौरव श्रीवास्तव नामक युवक से हुई।
दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। सपना का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिये।
आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच सपना गर्भवती हो गई।
गर्भवती की बात परिजनों को बताई तो की पिटाई
सपना ने जब गौरव को गर्भवती होने की बात बताई तो वह जबरन गर्भपात कराने की बात करने लगा। सपना ने सारी बात गौरव के परिजनों को बताई।
उसका आरोप है कि गौरव के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, जिसकी वजह से उसका गर्भपात हो गया। बाद में पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।