फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kashmiri girl student molested at the gate of Jamia Millia University

Delhi: जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय के गेट पर कश्मीरी छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 05:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Apr 2025 05:18 AM IST
सार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह के अनुसार 24 वर्षीय छात्रा मूलत: कश्मीर की रहने वाली है और दिल्ली में ओखला गांव में रहती है। आरोपी आबिद (22) गांव भैसी, नूह मेवात (हरियाणा) निवासी है।

विज्ञापन
Kashmiri girl student molested at the gate of Jamia Millia University
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के गेट नंबर-8 पर रविवार रात करीब 9.30 बजे कश्मीरी मूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने पर जामिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी आबिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विश्वविद्यालय की मेस में रसोईया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह के अनुसार 24 वर्षीय छात्रा मूलत: कश्मीर की रहने वाली है और दिल्ली में ओखला गांव में रहती है। आरोपी आबिद (22) गांव भैसी, नूह मेवात (हरियाणा) निवासी है।  
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपी बदसलूकी करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बैड टच किया। जिसके बाद पीड़िता ने शोर मचा दिया। घटना के समय विश्वविद्यालय की सुरक्षाकर्मी भी वहां तैनात थे। छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन को वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सोमवार सुबह छात्रा ने पुलिस को अपने बयान दिए। पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामिया ने छेड़छाड़ को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर आठ पर रविवार रात को एक छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को प्रशासन ने दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय बताया। जामिया की आइसा इकाई ने जामिया गेट पर कश्मीरी छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जामिया प्रशासन के अनुसार इस संबंध में विवि के प्रॉक्टोरियल और सुरक्षा दलों ने सुरक्षा सलाहकार एवं मुख्य कुलानुशासक के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई की और जामिया नगर पुलिस स्टेशन को इस संबंध में सूचित किया। पुलिस दस्ता ने आरोपी को पकड़ लिया है।


छात्रा द्वारा जामिया नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद केस दर्ज किया गया है। छात्रा हॉस्टल में नहीं रहती है। आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच चल रही है। प्रशासन के अनुसार जिस विभाग में छात्रा पढ़ रही है, उसके संकाय सदस्य उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं। परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed