{"_id":"64263fe381f3aecd7b096c94","slug":"kashmere-gate-bus-stand-will-be-seen-in-a-new-form-rejuvenation-is-being-done-for-the-g-20-summit-2023-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नए रूप में दिखेगा कश्मीरी गेट बस अड्डा, जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए किया जा रहा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नए रूप में दिखेगा कश्मीरी गेट बस अड्डा, जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए किया जा रहा कायाकल्प
Fri, 31 Mar 2023 07:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 31 Mar 2023 07:40 AM IST
सार
बस अड्डा को नया रूप देने के लिए प्रीपेड बूथ, ऑटो और टैक्सी स्टैंड भी नए सिरे से तैयार किए जाने से यात्रियों की सहूलियतें और खूबसूरती दोनों में बढ़ोतरी होगी। बस अड्डा को दो महीने के अंदर पुनर्विकसित करने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कश्मीरी गेट बस अड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आईएसबीटी कश्मीरी गेट की शक्ल बदली जा रही है। बस अड्डे के अंदर की सड़कें, पुराने कमरे और दीवारें जल्द नए रूप में दिखेंगी। देश-विदेश के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए लगाए गए होर्डिंग से आईएसबीटी की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों को केवल गेट नंबर-6, 7 और 8 से ही प्रवेश करने की इजाजत होगी। बसों के आवागमन के दौरान यात्रियों को दिक्कत नहीं हो इसलिए एहतियाती कदम के तौर पर बंदिशें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
कश्मीरी गेट पर रोजाना पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड सहित आसपास के राज्यों से रोजाना सैकड़ों बसें आवागमन करती हैं। पिछले कुछ वर्षों के दौरान बस अड्डा के अंदर की खराब हुई सड़कों की मरम्मत, पुराने कमरों में बदलाव के साथ साथ मुख्य प्रवेश द्वार को भी नई शक्ल दी जा रही है। इससे कश्मीरी गेट पहुंचने वाले यात्रियों को बसों से दूसरे शहरों में भी सफर के दौरान सहूलियतें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
बस लेन का किया जाएगा चौड़ीकरण
बस अड्डा को नया रूप देने के लिए प्रीपेड बूथ, ऑटो और टैक्सी स्टैंड भी नए सिरे से तैयार किए जाने से यात्रियों की सहूलियतें और खूबसूरती दोनों में बढ़ोतरी होगी। बस अड्डा को दो महीने के अंदर पुनर्विकसित करने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। बस अड्डा के अंदर एस्केलेकर और बस लेन को भी चौड़ा किया जाएगा ताकि बसों के लिए पर्याप्त जगह मिले और यात्रियों को भी परेशानी नहीं हो। दीवारों पर भी पेंटिंग की जाएगी। बस अड्डा के अंदर सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। टिकट काउंटर में कुछ बदलाव किया जाएगा ताकि यात्रियों को सफर में अच्छा अनुभव महसूस हो सके।
विज्ञापन
बस अड्डे में ये होंगे बदलाव
- बसों के लिए होगी वन एंट्री
- रिंग रोड की तरफ से अब यात्रियों को प्रवेश की नहीं होगी इजाजत
- रिंग रोड पर बने फुटओवर ब्रिज से ही अब रिंग रोड की तरफ से कर सकेंगे प्रवेश
- सुरक्षा के लिहाज से समय- समय पर उद्घोषणा की जाएगी
- आईएसबीटी पर मल्टी मोडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) की सुविधा होने से यात्रियों को आवागमन में सीधे बसों तक पहुंचने का मौका मिलेगा
- मेट्रो से यात्री सीधे बस अड्डा में प्रवेश कर सकेंगे