{"_id":"5c646344bdec222be7358c3e","slug":"karol-bagh-hotel-incident-all-dead-bodies-except-2-were-identified-and-handed-over-to-the-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करोल बाग होटल हादसा: 2 को छोड़ सभी शवों की हुई शिनाख्त, परिजनों को सौंपा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोल बाग होटल हादसा: 2 को छोड़ सभी शवों की हुई शिनाख्त, परिजनों को सौंपा गया
Thu, 14 Feb 2019 12:04 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
करोल बाग आग केस
- फोटो : अमर उजाला
करोलबाग के अर्पित पैलेस होटल में आग लगने के कारण मारे गए लोगों में अब तक 15 शवों की शिनाख्त और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। जबकि दो लोगों के शव अभी भी आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में हैं। आरएमएल के शवगृह में रखे अज्ञात शव को फिलहाल डीएनए जांच तक रोका है। जबकि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में कागज पूरे न होने के कारण देरशाम डॉक्टरों को पोस्टमार्टम करने का फैसला गुरुवार के लिए टालना पड़ गया।
मंगलवार को घटना के बाद 13 आरएमएल और 4 शव लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में पहुंचे थे। इसमें से मंगलवार को ही लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में सहायक आयुक्त सुरेश कुमार और होटल में रसोइये तारा चंद की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए थे।
वहीं केरल निवासी एक ही परिवार के तीनों सदस्यों के पोस्टमार्टम भी आरएमएल में हो चुके थे। लेकिन बुधवार सुबह इन्हें केरल भेजा गया। वहीं बुधवार को ही पुलिस ने 16वें शव की पहचान चेन्नई निवासी डॉ. राहुल के रुप में की।
विज्ञापन
एक सेमिनार के चलते बीते सोमवार ही ये होटल में पहुंचे थे। डॉ. राहुल मुंबई में डॉ. संतोष महादेव के साथ ही नौकरी करते थे। ये दोनों क्लीनिकल रिसर्च विभाग में तैनात थे। दिल्ली भी क्लीनिक रिसर्च को लेकर ही होने वाली एक कान्फ्रेंस के लिए आए थे। परिजनों के दिल्ली आने के बाद डॉ. राहुल का लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

आरएमएल में 9 पोस्टमार्टम हुए
बुधवार को आरएमएल में 9 पोस्टमार्टम किए गए। इनमें तमिलनाडू के डॉ. शंकर नारायण, महाराष्ट्र के सोलापुर से डॉ. संतोष महादेव, पटना के प्रणव भास्कर, चेन्नई के नंद कुमार, अरिवंथ कुमार और सूरत की रबिया मेनम का पोस्टमार्टम किया। दोपहर को म्यांमार दूतावास से अधिकारियों के पहुंचने के बाद तीनों विदेशी सैलानियों के पोस्टमार्टम भी हुए। इन्हें गुरुवार को उनके देश भेजा जाएगा। जबकि बाकी सभी शवों को परिजन अपने घर के लिए दिल्ली से रवाना हुए।