फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Karisma Kapoor's children sought a share in their father's property in the High Court

Delhi NCR News: करिश्मा कपूर के बच्चों ने हाईकोर्ट में मांगी पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग की है। इस याचिका में संजय कपूर की वसीयत को चुनौती दी गई है, जिसकी सुनवाई 10 सितंबर को हो सकती है। याचिका में दावा किया गया है कि न तो संजय कपूर ने कभी अपनी वसीयत का जिक्र किया न ही उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने इसके अस्तित्व की जानकारी दी। करिश्मा कपूर के बच्चों, समायरा और कियान ने अपने पिता की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए यह कानूनी कदम उठाया है। याचिका में कहा गया है कि प्रिया कपूर ने पहले दावा किया था कि संजय कपूर की सारी संपत्ति आरके फैमिली ट्रस्ट के तहत है, लेकिन बाद में उन्होंने 21 मार्च 2025 की तारीख वाली एक वसीयत पेश की, जिसे बच्चों ने संदिग्ध और जाली बताया है।

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की है कि संजय कपूर की संपत्ति का बंटवारा किया जाए, सभी संपत्तियों का हिसाब दिया जाए और जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक प्रतिवादियों को संपत्ति से संबंधित किसी भी कार्रवाई से रोका जाए। इस मामले में प्रिया कपूर, उनके नाबालिग बेटे, संजय की मां रानी कपूर और वसीयत की कथित निष्पादक श्रद्धा सुरी मारवाह को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed