फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kargil martyr daughter was 20 days old when her father died now she have to say this

जब 20 दिन की थी तो कारगिल में शहीद हो गए थे पिता, अब बेटी ने बोली ये बड़ी बात

Wed, 25 Jul 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 25 Jul 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
kargil martyr daughter was 20 days old when her father died now she have to say this

तावड़ू में रहने वाले नायक अहमद अली 1985 में सेना में भर्ती हुए थे। देश सेवा के कई मेडल हासिल किए और फिर वह दिन भी आ गया, जिसका हर फौजी को इंतजार होता है। पाकिस्तान के हमले के साथ शुरू हुए कारगिल युद्ध में देश के लिए आगे लाइन में खड़ा होकर लड़ाई करते हुए 02 जुलाई 1999 को अपनी शहादत दे दी।

विज्ञापन


जब अहमद अली की शहादत की खबर आई तब उनके दो बेटे और पांच बेटी में सबसे छोटी बेटी महज 20 दिन की थी। शहादत के बाद सरकार ने पेट्रोल पंप और मुआवजा राशि दी और बच्चों की पढ़ाई का वादा किया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि बच्चों का वादा अब भी वादा है। अहमद अली के भाई का कहना है दो भतीजे निजी कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे हैं। इनकी पढ़ाई के लिए रक्षा मंत्रालय में कई बार अर्जी दी जा चुकी है, लेकिन फीस की राशि नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद के जुगाड़ और बचत से इनको डॉक्टरी तालीम दिलवाई जा रही है। 20 दिन की उम्र में पिता का साया उठ जाने वाली सहाना अब 12वीं में पढ़ती है। उसका मकसद देश सेवा करना है। सहाना कहती है कि मैंने अपने पिता को नहीं देखा। बहन और भाई पिता के बारे में बताते हैं, लेकिन मुझे फक्र है कि मेरे पिता ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed