फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kapil Sibal gives money for election campaign

रुपए देकर प्रचार करा रहे कांग्रेस के ये दिग्गज

Fri, 07 Mar 2014 08:26 AM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sibal gives money for election campaign

‘भगवान करे ऐसे चुनाव बार-बार आए। ट्राई-साइकिल पर एक नेता के प्रचार के बदले अच्छा मेहनताना मिलने लगा। दिन में 11 से शाम 5 बजे तक इलाके में कपिल सिब्बल की प्रचार सामग्री लगाकर घूमने से रोजाना 450 रुपये मिलेंगे।’

विज्ञापन


यह कहना है दरियागंज फायर स्टेशन के पास ट्राई-साइकिल लेकर दस के ग्रुप में खड़े शारीरिक रूप से अशक्त जयराम कुमार का।

जयराम कहते हैं कि लोधी रोड साईं मंदिर के पास खड़े होने से खाना मिल जाता था। यहां काम करने से मेहनताना का सुकून मिलेगा।

नाम घोषित होने से पहले ही शुरू करा दिया प्रचार

Kapil Sibal gives money for election campaign

दिल्ली की सात संसदीय सीटों के लिए भाजपा या कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं लेकिन संभावित प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं।

चांदनी चौक से सांसद कपिल सिब्बल कॉमर्शियल साइट के अलावा ट्राई साइकिल और ई-रिक्शा पर खुलकर प्रचार कर रहे हैं। पंजाब के मनजीत सिंह भी ट्राइ-साइकिल पर प्रचार के साथ घूम रहे हैं।

वह कहते हैं कि हर चुनाव में प्रचार करते हैं। विधानसभा में मतदाताओं को जागरूक करने वाली प्रचार सामग्री लगाई थी। अब कपिल सिब्बल का प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो अब दिखेगी सिब्बल रिक्‍शा रैली

Kapil Sibal gives money for election campaign

आपका-अपना कपिल सिब्बल और कपिल सिब्बल इन लिखे प्रचार को ट्राई-साइकिल में लगाकर घूमने वाले रमेश अम्ब्रोल साईं मंदिर के पास मांगकर गुजारा करते हैं।

परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। एक मार्च से प्रचार कर रहे हैं। बताते हैं कि राजकुमार नाम के व्यक्ति ने काम दिया है। अभी तक सिर्फ एक दिन का पैसा मिला है और कहा गया है कि रोजाना 450 रुपये मिलेंगे।

भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन उत्तर पूर्वी दिल्ली में राष्ट्रवादी शिवसेना से भाजपा में शामिल हुए जयभगवान अग्रवाल तो पूर्वी दिल्ली में महेश गिरी धुआंधार प्रचार में जुटे हैं।

विज्ञापन

ये तो एक कदम और आगे हैं!

Kapil Sibal gives money for election campaign

बृहस्पतिवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में जयभगवान अग्रवाल के पंफलेट अखबारों में डालवाए गए हैं। इसी तरह से नई दिल्ली में अजय माकन और उत्तर पूर्वी दिल्ली में जेपी अग्रवाल प्रचार में जुटे हैं।

दरअसल, आचार संहिता बुधवार से लागू हो गई है। ऐसे में नामांकन दाखिल करने से पहले प्रत्याशी प्रचार करके खर्च बचाना चाहते हैं।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यलय के चीफ नोडल ऑफिसर अंकुश गर्ग का कहना है कि जब तक नामांकन नहीं होता, तब तक कॉमर्शियल प्रचार पार्टी के खर्चे में जुड़ेगा। हालांकि इस तरह के प्रचार की जानकारी पार्टी को देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed