{"_id":"57dd553b4f1c1b3c3dd4a658","slug":"kapil-mishra-send-letter-bomb-lg-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलजी को जल मंत्री कपिल मिश्रा का लेटर बम, आप भी तो दो दिन पहले तक अमेरिका में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलजी को जल मंत्री कपिल मिश्रा का लेटर बम, आप भी तो दो दिन पहले तक अमेरिका में थे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
kapil mishra
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग व केजरीवाल सरकार के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। एलजी की ओर से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का फिनलैंड दौरा रद करने पर दिल्ली का राजनैतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
इस बीच कपिल मिश्रा ने शनिवार को सुबह एलजी को इस पूरे मसले पर पत्र लिखकर सीधा हमला बोला है।कपिल मिश्रा ने एलजी को लिखे अपने पत्र में कहा कि आदरणीय एलजी साहब आपने मनीष सिसोदिया को बीच में दौरा छोड़कर वापस आने को कहा है।
विज्ञापन
बड़ा अच्छा होता कि आप मुझे या सतेंद्र जैन को बुलाकर अपने मन की चिंताएं, अगर है तो दूर कर लेते। आपने 14 सितंबर को अधिकारियों स्वास्थ्य मंत्री संग बैठक की।
विज्ञापन
तब तो आपने कोई चिंताएं स्वास्थ्य मंत्री से साझा नहीं की। अगर थी तो हमें बुलाने के बजाए फिनलैंड फैक्स भेजकर उपमुख्यमंत्री बुलाने के पीछे का रहस्य क्या है सर।
कपिल मिश्रा यही नहीं रूके एलजी को नगर निगम, मेयर और अधिकारियों को बुलाकर बैठक करने की बात कही। कपिल मिश्रा लिखा है कि एलजी सर आप भी दो दिन पहले तक अमेरिका में थे।
तब भी दिल्ली की हालत ऐसी थी तब आपने 24 घंटे में अपना दौरा रद करने के बजाए तय समय के बाद वापस आना मुनासिब समझा। अब मनीष सिसोदिया को तुरंत हाजिर होने का फरमान जारी करने का रहस्य क्या है।