डिप्टी CM सिसोदिया की फोटो लेकर शराब के ठेके का नामकरण करने पहुंच गए पूर्व मंत्री
वहीं, आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार शराब ठेकों के बंद करवाने के अपने वायदे से मुकर रही है। दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया ने कहा कि शराब के ठेकों को बंद करवाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी ठेके बंद हो जाएंगे।
कपिल मिश्रा के अभियान के दौरान आम आदमी सेना कार्यकर्ता भी साथ थे। सुबह करीब 11:30 बजे कपिल मिश्रा सेना कार्यकर्ताओं के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधान सभा पटपड़गंज पहुंचे। उनके हाथ में बैनर व पोस्टर था। इसमें पर मनीष दा ठेका लिखा था।
कपिल ने इसे शराब की दुकान के सामने लगा दिया
लेकिन जमीन पर कोई बदलाव नहीं आया है। शराब की दुकानें स्कूलों के नजदीक धड़ल्ले से चल रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि सरकार किस वारदात का इंतजार रही है? उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के पास शिक्षा के साथ आबकारी विभाग भी है।
दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शराब के ठेके नियमों के तहत ही खुलते या बंद होते हैं। सरकार के पास ऐसे 53 सरकारी स्कूलों की लिस्ट आई है। निजी स्कूलों से भी डिटेल मंगाई गई है।
आबकारी विभाग को निर्देश दिया गया है कि मौके का मुआयना करके रिपोर्ट तैयार करें। इसके आधार पर जल्द ही कार्रवाई होगी। सिसोदिया ने कहा कि अगर 100 मीटर के दायरे के बाहर स्थित ठेके से भी बच्चों को दिक्कत होगी, तो उसे भी बंद कराया जाएगा।
