फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kapil Mishra issued a video message, said Kejriwal and the common people are afraid of

कपिल मिश्रा ने जारी किया वीडियो संदेश, कहा केजरीवाल और आम आदमी से डरते हैं ये लोग

Mon, 11 Jul 2016 05:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 05:33 AM IST
विज्ञापन
Kapil Mishra issued a video message, said Kejriwal and the common people are afraid of
दिल्ली कपिल मिश्रा और अमित शाह

दिल्ली के जलमंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को कार्यकर्ताओं के नाम ट्विटर पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं

विज्ञापन

पर निशाना साधा है। 

इसमें कहा है कि आखिर क्यों सभी एजेंसियां आम आदमी पार्टी पर फोकस कर रही हैं। ये अरविंद केजरीवाल और आम आदमी से डरते हैं। 

कपिल मिश्रा ने अपनी आवाज में जारी इस वीडियो में तमाम विधायकों की गिरफ्तारी, आप कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की मारपीट वाली फुटेज
डाली है।

आप की अलग-अलग मौके की डाली तस्वीरें

Kapil Mishra issued a video message, said Kejriwal and the common people are afraid of
कप‌िल म‌िश्रा

नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी की फोटो डालने के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की भी फोटो डाली है। उसमें कहा है कि ये षड्य़ंत्र और लड़ाई अभी और बढ़ेगी। 

इन्हें मालूम है कि इनकी जड़ें उखड़ रही हैं। पंजाब, गोवा और गुजरात में जनाधार बढ़ने का हवाला दिया है। फुटेज में केजरीवाल को हाथ-पैर पकड़कर उठाकर ले जाते पुलिस कर्मी की फोटो डाली है तो साथ में रामलीला मैदान में शपथ की भीड़ को भी शामिल किया है। 

वहीं विजेंद्र गुप्ता के विधानसभा में पानी टैंकर के तथाकथित घोटाले की जांच को लेकर मेज पर चढ़ने, 67 सीट आने पर मनाए गए जश्न की फोटो भी शामिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed