{"_id":"5918350c4f1c1b231f8553b9","slug":"kapil-mishra-condition-stable-but-mildly-dehydrated-says-rml-doctors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" डॉक्टरों ने कहा- कपिल मिश्रा की हालत स्थिर, डिहाइड्रेशन से हुए थे बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने कहा- कपिल मिश्रा की हालत स्थिर, डिहाइड्रेशन से हुए थे बेहोश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 May 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
कपिल मिश्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता कपिल मिश्रा रविवार को अनशन के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक, कपिल मिश्रा की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
डॉक्टर ने कहा, 'दिल्ली सरकार के पूर्व जल संसाधन और पर्यटन मंत्री को डिहाइड्रेशन और कमजोरी है। लेकिन वह होश में हैं और नब्ज सामान्य रूप से काम कर रही है। डॉक्टर का कहना है कि कपिल मिश्रा को जल्द ही आरएमएल नर्सिंग होम में शिप्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि कपिल मिश्रा बीते पांच दिन से अनशन पर हैं। वह रविवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहोश हो गए थे।
बीती रात आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने कपिल मिश्रा के ब्लड शुगर लेवल, पल्स रेट और ब्लड प्रेशर की जांच की थी और इन्हें नॉर्मल बताया था। डॉक्टरों ने हालांकि, उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन कपिल मिश्रा अन्शन जारी रखना चाहते थे।
विज्ञापन
इसके पहले कपिल ने पीपीटी प्रजेंटशन के जरिए केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। कपिल मिश्रा ने गृहमंत्री, दिल्ली पुलिस कमीश्नर और एलजी से अनुरोध किया था कि उनका अनशन ना तुड़वाएं ताकि वो देश के सामने सच ला सकें। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी को एक ही रात में दिए गए दो करोड़ रुपये के चंदे से संबंधित कई सनसनीखेज खुलासे किए।
दिलीप पांडे ने उड़ाया कपिल की बेहोशी का मजाक
dilip pandey
दिलीप पांडे ने ट्वीट कर कहा, 'मिश्रा की गुंडई वाली भाषा, उसका अहंकार देखकर कांग्रेस के मनीष तिवारी की याद आई किसी को? अन्ना को बोला गया "सिर से पाँव तक" वाला घमंडी बयान?'
और PC पूरी होने के ठीक बाद बेहोश हुए, लेकिन हाथों का घेरा ललाट के आगे बनाकर, और बेहोशी में भी उनके दोनों हाथ अलग नहीं हुए। वाह रे बेहोशी!
और PC पूरी होने के ठीक बाद बेहोश हुए, लेकिन हाथों का घेरा ललाट के आगे बनाकर, और बेहोशी में भी उनके दोनों हाथ अलग नहीं हुए। वाह रे बेहोशी!