फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kapil mishra again attacks on delhi cm arvind kejriwal and AAP

कपिल बोले- हवाला कारोबार से है केजरीवाल के लिंक, खुद की हत्या की जताई आशंका

Sat, 20 May 2017 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 May 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
kapil mishra again attacks on delhi cm arvind kejriwal and AAP
कपिल मिश्रा

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। कपिल मिश्रा ने सीधे तौर पर केजरीवाल के हवाला करोबारियों से संपर्क होने का आरोप लगाया है। वहीं, कपिल मिश्रा ने आशंका जताई कि इसके पीछे बहुत बड़े-बड़े लोग हैं, जो उनकी हत्या भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कपिल ने चुनौती दी है कि जांच एजेंसियों को अभी तक दो करोड़ रुपये के चंदे का हिसाब न देने वाले केजरीवाल में अगर हिम्मत है तो लिखित में मुकेश शर्मा नामक शख्स से चंदा लेने की बात स्वीकार करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल केजरीवाल का कॉलर उनके हाथ में है। वह जल्द ही तिहाड़ में होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें से कई कंपनियों से आप विधायकों से भी संबंध हैं। अभी उन्होंने फौरी तौर पर जांच की है। इसमें इतनी घपलेबाजी मिली। बड़े स्तर पर जांच होने से कई विधायक भी फंस सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने दावा किया कि यह बहुत छोटा खुलासा है। आप नेताओं के विदेशी दौरों की डिटेल सार्वजनिक होने के बाद केजरीवाल को हिंदुस्तान छोड़कर भागना पड़ेगा। 
     
कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अपने आवास पर मीडिया के सामने खुलासा किया। मिश्रा ने कहा कि मुकेश शर्मा नामक जिस शख्स ने दो करोड़ रुपये का चंदा देने की बात स्वीकार की है, उसे मोहरा बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे हेम प्रकाश शर्मा नामक शख्स का हाथ है। 

चंदे को लेकर किया ये खुलासा

kapil mishra again attacks on delhi cm arvind kejriwal and AAP
कप‌िल - फोटो : अमर उजाला

कपिल मिश्रा ने बताया कि मुकेश ने जिन चार कंपनियों से चंदा देने की बात स्वीकार की है, उनमें से दो कंपनियों से उसका 2014 में उस वक्त कोई ताल्लुक ही नहीं था, जब आप को चंदा दिया गया।  
     
कपिल मिश्रा के मुताबिक, मुकेश शर्मा इनमें से एक सन लाइन मेटल कंपनी का डायरेक्टर एमसीडी चुनाव की तारीख से एक दिन पहले बना। वहीं, सन विजन को उसने 2012 में ही छोड़ दी थी। चंदा देते वक्त सन विजन नामक कंपनी हेम प्रकाश शर्मा के पास थी। इसके हक में उन्होंने कंपनियों का लेटर हेड व दस्तखत दिखाये। हालांकि, कपिल ने लेटर हेड को भी फर्जी बताया।      
कपिल मिश्रा का आरोप है कि हेम प्रकाश का संबंध रोहित टंडन नामक शख्स की उन कंपनियों से है, जिनपर नोटबंदी के दौरान क्राइम ब्रांच में छापेमारी कर काला धन बरामद किया है। टंडन फिलहाल हवाला कारोबार करने के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं, शर्मा को कई जांच एजेंसियां ढूंढ रही हैं। लेकिन वह किसी को नहीं मिलता, केवल अरविंद केजरीवाल को मिलता है। कपिल के मुताबिक, हवाला का इससे बड़ा घोटाला नहीं हुआ।  
     
कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने हेम प्रकाश शर्मा को बचाने के लिये मुकेश शर्मा को बलि का बकरा बनाया है। कपिल के मुताबिक, केजरीवाल ने पहले कहा था कि उन्हें नहीं पता कि उनकी पार्टी का चंदा कहां से आया। साथ ही चुनौती भी दी कि वीडियो वायरल करने की जगह वह जांच एजेंसियों को लिखित में बतायें कि मुकेश शर्मा से उन्हें पैसे मिले थे।
      
बता दें कि 2014 में आप को चार कंपनियों से दो करोड़ रुपये का चंदा मिला था लेकिन मौके पर उस वक्त न कंपनी मिली थी और न ही उसका मालिक। बृहस्पतिवार को खुद को मुकेश शर्मा बताते हुये एक शख्स सामने आया और उसने दो करोड़ रुपये का चंदा देने की बात कही। 

बृहस्पतिवार को अरविंद केजरीवाल के साथ आप सोशल मीडिया ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया। इसके बाद कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के हवाला कारोबार से संबंध होने का आरोप लगाते हुये खुलासे की बात कही थी।      

कंपनियों ने जब दिया चंदा, तब वह घाटे में थी

kapil mishra again attacks on delhi cm arvind kejriwal and AAP
कपिल मिश्रा - फोटो : ANI

कपिल मिश्रा के मुताबिक, केजरीवाल आईआरएस अधिकारी रहे हैं। उन्हें सारे नियम-कानून मालूम हैं। बावजूद इसके अगर लेन-देन हुआ है तो बगैर उनकी रजामंदी के संभव नहीं है। कपिल का आरोप है कि दिसंबर 2013 में वैट विभाग ने मुकेश शर्मा को कर चुकाने का नोटिस दिया था। बावजूद इसके शर्मा ने वैट नहीं दिया। बैंक ने उसे डिफाल्टर घोषित कर रखा है। इसकी जगह अप्रैल 2014 में उसने आप को दो करोड़ रुपये का चंदा दे दिया। 

मिश्रा के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने कंपनी से टैक्स लेने की दुबा कोशिश नहीं की। इसकी जगह सरकार के कई ठेकों को जारी रखा। कपिल मिश्रा ने इसे अभी तक का सबसे बड़ा पब्लिक करप्शन का मामला बताया।   
   
कपिल मिश्रा ने दावा किया कि कंपनियां पांच साल से घाटे में चल रही थीं। कंपनी नियमों के मुताबिक, लगातार तीन साल तक फायदे में रहने वाली कंपनी फायदे का 7.5 फीसदी ही चंदा दे सकती है।

मुकेश शर्मा के आगे आने के बारे में कपिल मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मुकेश की गरदन दिल्ली सरकार के हाथ में फंसी है। सरकार चाहे तो एक दिन में कंपनियां बंद हो सकती हैं। इससे बचने के लिये वह मीडिया में झूठ बोल रहा है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed