कांवड़ यात्रा 2025: मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों संग की बैठक, व्यवस्था व सुविधाओं पर चर्चा
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कांवड़ यात्रा 2025 से पहले दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में इस वर्ष दिल्ली में लगाए जाने वालो कांवड़ शिविरों की योजना, व्यवस्था और श्रद्धालुओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कांवड़ यात्रा 2025 से पहले शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इससे पहले 17 जून को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें यात्रा के दौरान भक्तों के लिए योजना, व्यवस्था और सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।
#WATCH | Delhi Minister Ashish Sood chairs a meeting with officials at Delhi Secretariat, ahead of Kanwar Yatra 2025. pic.twitter.com/zYz5YKjV4v
— ANI (@ANI) June 19, 2025
दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बैठक का उद्देश्य इसमें भाग लेने वाले लाखों शिवभक्तों के लिए एक सहज और सम्मानजनक अनुभव सुनिश्चित करना है। सीएम रेखा गुप्ता ने निर्देश दिए कि प्रत्येक श्रद्धालु को सम्मान, सुविधा और सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह आयोजन न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि सेवा और समर्पण का अवसर भी है।