{"_id":"66a72af9275230ff5a09cd67","slug":"kanwadis-created-ruckus-in-ghaziabad-and-vandalized-the-police-vehicle-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: गाजियाबाद में कांवड़ियों ने जमकर मचाया उत्पात, पुलिस की गाड़ी में की तोड़फोड़; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: गाजियाबाद में कांवड़ियों ने जमकर मचाया उत्पात, पुलिस की गाड़ी में की तोड़फोड़; देखें वीडियो
Mon, 29 Jul 2024 11:09 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:09 AM IST
सार
गाजियाबाद में कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। हंगामे के चलते सड़क पर जाम लग गया। स्थानीय पुलिस और एसीपी कवि नगर मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
कांवड़ियों का उत्पात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबन बापूधाम क्षेत्र के दुहाई के पास कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां कावड़ियों ने हंगामा करते हुए पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। हंगामे के चलते सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों के पैर में मेट्रो रैपिड पुलिस की गाड़ी नंबर UP 14 EQ 7306 से टक्कर लग गई। मामूली टक्कर लगने से कांवड़ियां उग्र हो गए। उन्होंने गाड़ी को तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कांवड़िये कांवड़ लेकर दिल्ली जा रहे थे। स्थानीय पुलिस और एसीपी कवि नगर मौके पर मौजूद हैं। कांवड़ियों को स्थानीय पुलिस ने गंगाजल देकर शांत कर दिया है। विधान पब्लिक स्कूल में ही कांवड़िये अभी बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा, 'सूचना मिली कि सुबह करीब 10:15 बजे दुहाई मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने एक कांवड़िये को टक्कर मार दी। इसके बाद कांवड़यिों ने कार में तोड़फोड़ की, जो बोलेरो गाड़ी अंदर घुसी, उसे अवनीश त्यागी चला रहे थे। कांवड़ियों की आरक्षित लेन के कारण दुर्घटना हुई। वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।'
विज्ञापन