{"_id":"ac3d4b0169dfd674023d0edd60aa7047","slug":"kanvd-travel-400-factories-will-be-closed-for-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : पांच दिन बंद रहेंगी 400 फैक्ट्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : पांच दिन बंद रहेंगी 400 फैक्ट्रियां
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 19 Jul 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के चलते एनएच 58 पर स्थित करीब 400 छोटी बड़ी फैक्ट्रियां बंद रहेंगी। फैक्ट्रियां बंद होने से करीब 20 से 25 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में एनएच 58 भगवा रंग में रंग जाता है। प्रशासन द्वारा कांवड़ियाों की सुरक्षा के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इसके कारण हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद है।
विज्ञापन
उद्यमी राकेश मिश्रा ने बताया कि हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान 58 पर स्थित करीब 400 इंडस्ट्रीज में अवकाश घोषित कर दिया जाता है। कांवड़ियों की भीड़ के हिसाब से अवकाश की तारीख तय की जाती है।
विज्ञापन
इस बार संभावना है कि सोमवार से फैक्ट्रियां बंद होंगी और 25 जुलाई के बाद खुलेंगी। यानी पांच दिन तक फैक्ट्रियाें में कामकाज ठप रहेगा।
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को बनेंगी तीन लेयर
एनएच-58 पर शिव भक्तों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। पूरा क्षेत्र जहां सीसीटीवी की निगरानी में होगा, मेरठ तिराहे पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कांवड़ियों से वेश में तैनात सिपाही सहित बीट सिपाही, एसआई से लेकर आला अधिकारी भी हाईवे पर तैनात रहेंगे।
एसपी सिटी ने बताया कि हाईवे पर कावंड़ियों के वेश में सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक शिविर संचालक को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी तरह का विवाद न होने दिया जाए। कोई भी छोटी से छोटी घटना होने पर थानाध्यक्ष स्वयं मौके तैनात होकर समस्या का समाधान करेंगे।
कांवड़ यात्रा में ये पुलिस बल रहेगा तैनात
सीओ - 7
इंस्पेक्टर - 13
एसआई - 150
एचसीपी - 71
कांस्टेबल - 1500
एक प्लाटून पीएसी
होमगार्ड - 500