फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanjhawala Girl Accident AAP allegation one BJP leader among the five accused Delhi Police is doing a cover-up

Kanjhawala Girl Accident: आप का आरोप- पांच आरोपियों में एक भाजपा नेता, दिल्ली पुलिस कर रही लीपापोती

Mon, 02 Jan 2023 05:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Jan 2023 05:30 PM IST
सार

सौरभ ने बताया कि सुल्तानपुरी थाने में बंद दरिंदा मनोज मित्तल भाजपा का नेता और मंगोलपुरी वार्ड 42 मंडल का सह-संयोजक है।

विज्ञापन
Kanjhawala Girl Accident AAP allegation one BJP leader among the five accused Delhi Police is doing a cover-up
आप ने बताया पांच आरोपियों में एक भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी में सुल्तानपुरी से लेकर कंझावला तक कार से 13 किलोमीटर तक युवती के घसीटे जाने के मामले में दिल्ली की राजनीति गर्मा गई है। इस घटना के बाद सोमवार को आम आदमी पार्टी ने पहले राजनिवास का घेराव किया और अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला है। आप के वरिष्ठ नेता व ग्रेटर कैलाश के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नए साल पर लड़की को सड़क पर घसीटकर मारने वाला भाजपा का नेता है। इस वजह से मामले पर एलजी और दिल्ली पुलिस लीपापोती कर रही है। 

विज्ञापन

मनोज मित्तल बीजेपी का अध्यक्ष और मंडल का सह-संयोजक
सौरभ ने बताया कि सुल्तानपुरी थाने में बंद दरिंदा मनोज मित्तल भाजपा का नेता और मंगोलपुरी वार्ड 42 मंडल का सह-संयोजक है। भाजपा के नेता 12 किमी गाड़ी में लाश फंसाकर चलते रहे और पुलिस कह रही है कि तेज म्यूजिक की वजह से पता नहीं चला। भाजपा की गाड़ी का पीछा करते हुए चश्मदीद गवाह ने दिल्ली पुलिस को 22 कॉल किए और तीन पीसीआर मिलीं पर किसी ने नहीं रोका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने किया था फोन, साहब ग्रे कलर की एक बोलेरो गाड़ी जा रही...
उन्होंने कहा कि साल 2023 की शुरूआत दिल्ली के अंदर एक बहुत दुखद घटना से हुई है। एक सामान्य प्रोटोकॉल है कि नए साल के जश्न के दिन और आधी रात और उसके बाद तक सड़कों पर लोग मौजूद होते हैं। पुलिस की ओर से जगह-जगह बैरिकेडिंग लगना एक सामान्य प्रोटोकॉल है। ऐसी रात को दिल्ली पुलिस को सुबह करीब तीन बजकर 22 मिनट पर एक हलवाई की दुकान पर काम करने वाला दुकानदार फोन करके बताता है कि साहब ग्रे कलर की एक बोलेरो गाड़ी जा रही है, जिसमें नग्न अवस्था में एक लड़की फंसी हुई है। वह गाड़ी 20 से 30 की स्पीड में चल रही है, इसे आप देखें। जब दिल्ली पुलिस को 4 बजकर 11 बजे पर कॉल आती है कि एक जगह पर लड़की की नग्न अवस्था में लाश पड़ी है। तब पुलिस उस लाश को बरामद करने पहुंचती है। 

विज्ञापन

एक छोटा-सा पॉलिथीन फंस जाए तो गाड़ी खर-खर की आवाज करती...
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर आपकी गाड़ी में एक छोटा-सा पॉलिथीन भी फंस जाए तो गाड़ी खर-खर की आवाज करती है। जब तक गाड़ी रोकोगे नहीं, तक तब आपको खुद इरिटेशन होती है कि गाड़ी में क्या फंस गया। जबकि इस मामले में गाड़ी में एक लाश फंसी हुई है, 12 किमी तक वो लाश को घसीटते हुए ले जा रहे हैं और गाड़ी में बैठे पाचों आरोपियों को पता ही नहीं चला। 

आरोपियों पर धारा 304, 304-ए, 279 और 120-बी लगाई गई
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर डॉक्टर सागर प्रीत हुड्डा ने कंझावला केस को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है और पुलिस पीड़ित परिवार के संपर्क में है। पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों युवती को करीबन 12 से 13 किलोमीटर घसीटा था। आरोपियों पर धारा 304, 304-ए, 279 और 120-बी लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर और धाराएं जोड़ेंगे। 

हुड्डा ने घटना के बारे में बताया कि लड़की को 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था। गाड़ी की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। जांच अभी शुरूआती दौर में है। इसके अलावा पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed