फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanjhawala Case home ministry directs delhi police to frame charges of murder against accused

कंझावला कांड: अंजलि को 13 किलोमीटर तक घसीटने वालों पर लगेगी हत्या की धारा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश

Fri, 13 Jan 2023 11:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 Jan 2023 11:11 AM IST
सार

गृह मंत्रालय ने वारदात वाली रात तीन पीसीआर वैन और दो पिकेट पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस की विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Kanjhawala Case home ministry directs delhi police to frame charges of murder against accused
पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कंझावला कांड में सख्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को अंजलि को 13 किलोमीटर तक घसीटने वाले आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा लगाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से यह निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को वारदात वाली रात यानी 31 दिसंबर को तीन पीसीआर वैन व दो पिकेट पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शोकॉज नोटिस देने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने वारदात वाली रात तीन पीसीआर वैन और दो पिकेट पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस की विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट में सीनियर पुलिस अधिकारियों के सुपरविजन में भी कमी पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबूत जुटाने पहुंची राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की टीम

दूसरी तरफ गांधीनगर, गुजरात स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की पांच सदस्यीय टीम ने मामले में साक्ष्य, नमूने एकत्रित करने शुरू कर दिए हैं। बाहरी जिले के डीसीपी हरेंद्र सिंह के आग्रह पर टीम दिल्ली आई है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने मामले में दिल्ली पुलिस को जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed