फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kanhaiya organized a program in jnu

'कन्हैया ने किया था JNU में कार्यक्रम का आयोजन'

Thu, 25 Feb 2016 08:49 PM IST
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
kanhaiya organized a program in jnu

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि जेएनयू परिसर में आयोजित जिस कार्यक्रम में देशविरोधी नारे लगाए गए थे, उसमें जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार न सिर्फ शामिल हुआ था बल्कि उसका आयोजन भी किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने हाईकोर्ट के समक्ष कन्हैया की जमानत अर्जी पर आपत्ति करते हुए जांच रिपोर्ट में यह बात कही है। न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी के समक्ष पेश 13 पृष्ठों की जांच रिपोर्ट में पुलिस ने दावा किया है कि 9 फरवरी को जेएनयू में आयोजित कार्यक्रम में कन्हैया और अन्य आरोपियों के अलावा कुछ विदेशी तत्वों की भी मौजूदगी थी और उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे ढक रखे थे।
विज्ञापन


जांच के दौरान मौके पर मौजूद कई प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए।

आरोपियों की सहमति से उसने कार्यक्रम का आयोजन किया

kanhaiya organized a program in jnu

यह बात निकलकर आई है कि आरोपी कन्हैया ने उस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और अन्य आरोपियों की सहमति से उसने कार्यक्रम का आयोजन किया था।


रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि वह कन्हैया, उसके सहआरोपी और अपने चेहरे को ढक कर पहचान छिपाने वाले बाहरी लोगों के बीच संबंधों की जांच कर रही है।

ऐसे में यदि याचिकाकर्ता को जमानत दी गई तो जांच की दिशा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना का असंपादित फुटेज वह फुटेज नहीं है जिसके साथ छेड़छाड़ को लेकर विभिन्न तबकों में बहस चल रही है।

वीडियो फुटेज ही नहीं है बल्कि अन्य साक्ष्य भी हैं

kanhaiya organized a program in jnu

पुलिस के अनुसार उसे असंपादित वीडियो फुटेज एक निजी चैनल से प्राप्त हुआ। इतना ही नहीं जांच के लिए एक मात्र वीडियो फुटेज नहीं है बल्कि अन्य साक्ष्य भी हैं।


पुलिस ने तर्क रखा कि कन्हैया ने पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया और जमानत पर रिहा होने के बाद वह उसी तरह का अपराध कर सकता है। याचिकाकर्ता कन्हैया और सहआरोपी के देशद्रोही कृत्य के बाद कथित राष्ट्रविरोधी नजरिया देश के अन्य हिस्से में फैल रहा है।

अफजल गुरु की शहादत के सम्मान में जुलूस निकालने की घटनाएं सामने आई हैं। यदि कन्हैया को जमानत दी गई तो इससे भारत विरोधी आंदोलनों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed