'फुल पैंट की जरूरत के मद्देनजर स्मृति को दिया मंत्रालय'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी कैबिनेट में मंगलवार को बड़ा बदलाव हुआ, जिसमें सबसे बड़े उलटफेर हुआ मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ। मोदी को अपना बड़ा भाई कहने वाली स्मृति ईरानी से दो साल बाद ही एचआरडी मंत्रालय ले लिया गया, जिसपर सोशल मीडिया ही नहीं जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने भी चुटकी ली है।
कन्हैया कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए बाय-बाय स्मृति के हैशटैग के साथ दो ट्वीट किए। इसमें कन्हैया ने स्मृति की खिंचाई करते हुए ये उम्मीद भी जता दी है कि बंडारू दत्तात्रेय को भी जेल भेजा जाए।
कन्हैया कुमार पहले भी रोहित वेमुला की आत्महत्या और जेएनयू में देशद्रोह वाले मामले में स्मृति को अपना निशाना बनाते रहे हैं। उन्होंने लिखा है, 'संघी हाफ पैंट को फुल करना है डियर मां के पास एचआरडी न है तो क्या, कपड़ा मंत्रालय तो है संघी नमक खाया है, जहां रहेगी वहीं अदा करेगी।'
संघी हाफ पैंट को full करना है
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyajnusu) July 6, 2016
Dearमाँ के पास HRD न है तो क्या,कपड़ा मंत्रालय तो है
संघी नमक खाया है,जहाँ रहेगी वहीं अदा करेगी।#ByeByeSmriti
'रोहित वेमुला के लिए है न्याय का इंतजार'
गौरतलब है कि रोहित वेमुला सुसाइड मामले में जब स्मृति ईरानी ने संसद में सफाई दी थी तो उन्होंने रोहित को बच्चा कहा था। इसी के बाद जेएनयू में स्मृति के विरोध में कन्हैया कुमार ने जो बयान दिया था उसमें उन्हें मां कहकर संबोधित किया था। कन्हैया स्मृति के लिए अकसर ही मां शब्द को संबोधित करते हैं और यही आज उन्होंने अपने ट्वीट में भी किया।
कन्हैया ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया 'संघी हाफ पैंट को फुल करने के लिए कपड़े की जरूरत के मद्देनजर डिअर स्मृति अम्मा को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। शिक्षा बदला है, भगवाकरण किया है, अब कच्छा बदलेगें।'
एक अन्य ट्वीट में कन्हैया ने कहा कि रोहित वेमुला के लिए न्याय का इंतजार अब भी है। कैबिनेट में फेरबदल कोई सजा नहीं है। बाय स्मृति और दत्तात्रेय को तो कैबिनेट से जेल भेज देना चाहिए।
#JusticeForRohith is still awaited. #CabinetReshuffle is not punishment. #ByeByeSmrity n Dattatreya should be from cabinet to jail#Azadi
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyajnusu) July 6, 2016