फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanavani case: continue picketing at Collectorate.

कनावनी कांड: कलेक्ट्रेट पर धरना जारी

Thu, 27 Nov 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 27 Nov 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kanavani case: continue picketing at Collectorate.

नोएडा में हुए कनावनी कांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर तीन दिनों से ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने पर महिलाएं भी जमी हुई हैं।

विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी जिद पर अडे़ हुए है।

बुधवार को भी जिला मुख्यालय परिसर में मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए गए थे उसमें उनके समुदाय के 19 लोग जेल गए, लेकिन दूसरे पक्ष के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट में अब तक पुलिस ने किसी भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन


यही कारण है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके मकानों में तोड़फोड़ की, स्कूल तक गिरा दिए गए। परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई है।

उधर, धरना स्थल पर पहुंचे सदर तहसील के उपजिलाधिकारी बच्चूसिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी हरेंद्र सिंह को ग्रामीणों ने बताया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed