फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kamvar stolen in faridabad police help to buy news and send haridwar

मन्नत की कांवड़ शिविर से चोरी, पुलिस ने अपने खर्च पर वाहन से कांवडिये को भेजा हरिद्वार 

Thu, 20 Jul 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Jul 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
kamvar stolen in faridabad police help to buy news and send haridwar
- फोटो : अमर उजाला

पहली बार मन्नत की कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्त विनोद कुमार की कांवड़ मवई गांव के पास लगे शिविर से किसी ने चोरी कर ली। कांवड़ चोरी होने से आक्रोशित शिवभक्तों ने सेक्टर 258 मोड़ पर जाम लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन


सुभाष चौक डबुआ निवासी विनोद कुमार के मुताबिक उन्होंने कांवड़ की मन्नत मानी थी। इसके लिए उन्होंने दस लीटर वाले दो स्टील के कैन खरीदे थे। इन कैन में वह हरिद्वार से पानी भर र लौटे थे।
विज्ञापन


मवई गांव स्थित शिविर में मंगलवार रात पहुंचे थे। शिविर में कई और शिवभक्त भी रुके हुए हैं। बुधवार सुबह उठकर विनोद ने स्नान किया और अपनी लाई कावंड की पूजा की। अल्पाहार करने के बाद वह फिर आराम करने लगे। थोड़ी देर बाद उठे तो उनकी कांवड़ नदारद थीं। उन्होंने रश्विर में इधर उधर अपनी कांवड़ तलाशी लेकिन कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखा साबित हुए सीसीटीवी कैमरे
विनोद कुमार और उनके साथियों ने शिविर संचालक से सीसीटीवी फुटेज देखने को कहा। संचालक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। शिविर की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक बाइक पर सवार दो युवक स्टील की कांवड़ उठा कर बल्लभगढ़ की ओर गए हैं। विनोद के साथी भी अपनी बाइकें लेकर बल्लभगढ़ तक कांवड़ की तलाश में निकल पड़े लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।

सेक्टर 28 चौक पर जाम लगा कर हंगामा किया 

kamvar stolen in faridabad police help to buy news and send haridwar

कांवड़ नहीं मिलने से गुस्साए विनोद और उसके साथियों ने दोपहर बाद सेक्टर 28 चौक पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। यातायात रुकने से लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। कांवडिय़ों को समझाबुझा कर शांत करने का प्रयास किया गया। गुस्साए कांवडिय़ों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों को धोखा करार देते हुए हंगामा किया। 

निजी वाहन से हरिद्वार भेजा गया विनोद
कांवडिय़ों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तुरंत ही एक वाहन बुक कराया और कांवड़ देकर  विनोद को दोबारा जल लेने हरिद्वार भेजा। एसीपी सराय ख्वाजा ने बताया कि उन्होंने विनोद को पुलिस खर्चे पर गाड़ी करवाकर हरिद्वार से कांवड़ लाने भेजा है।

 

वह बृहस्पतिवार सुबह तक वापस  आ जाएगा। एसीपी ने यह भी बताया कि जांच के दौरान कांवड़ शिविर में एक कांवड़ अतिरिक्त मिली है। ऐसा अंदेशा है कि कोई विनोद की कांवड़ को भूल से ले गया, जबकि वह अपनी शिविर में ही भूल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed