फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kamani Auditorium reverberated with melodies on the 75th birth anniversary of Pt. Rajan Mishra.

Delhi NCR News: पं. राजन मिश्र की 75वीं जयंती पर सुरों से गूंजा कमानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कमानी ऑडिटोरियम में बीती शाम आरएएस ट्रस्ट की तरफ से संगीत संध्या आयोजित हुई। इसमें शास्त्रीय संगीत जगत ने पंडित राजन मिश्र को 75वीं जयंती पर सुरों के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभागार भक्ति, स्मृति और संगीत के रस से भर उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित रितेश मिश्र और पंडित रजनीश मिश्र की प्रस्तुति से हुई। दोनों ने अपने पिता और गुरु की याद में मधुर आलाप सजाई कि वातावरण भाव-विभोर हो उठा। तबले पर पंडित मिथिलेश झा और हारमोनियम पर पंडित सुमित मिश्र ने सुंदर संगति दी। इसके बाद सरोद सम्राट उस्ताद अमजद अली खान को सरोद ऋषि की उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मान के पश्चात उनकी सरोद की तानों ने शाम को दिव्य बना दिया। वहीं, तबले पर पंडित कुमार बोस ने संगत की। सुरों की लहरियों ने मानो पूरे सभागार को साधना के रंग में रंग दिया। इस संगीतमय कार्यक्रम का संचालन ऋचा अनिरुद्ध ने किया। उन्होंने कहा कि यह केवल संगीत नहीं, बल्कि परंपरा और श्रद्धा का संगम है। वहीं, इस दौरान आरएएस ट्रस्ट ने घोषणा की कि पंडित राजन मिश्र की 75वीं जयंती वर्षभर विशेष आयोजनों और छात्रवृत्तियों के साथ मनाई जाएगी। यह शाम गुरु-शिष्य परंपरा, प्रेम और संगीत साधना की अनंत धारा को समर्पित रही। जहां हर राग ने एक स्मृति को जीवंत किया और हर सुर ने एक श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed