{"_id":"5d3ce98a8ebc3e6cbd38eb51","slug":"kamal-nath-s-nephew-escaped-from-ed-got-interim-relief-from-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी से बचकर भागे कमलनाथ के भांजे को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी से बचकर भागे कमलनाथ के भांजे को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत
Sun, 28 Jul 2019 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2019 05:47 AM IST
विज्ञापन
ED
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से बचकर भागे वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी रतुल पुरी को कोर्ट ने 29 जुलाई तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है। पुरी मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के भांजे हैं। हालांकि, ईडी के आग्रह पर कोर्ट ने आरोपी को निर्देश दिया कि वह शनिवार को एजेंसी दफ्तर जाकर जांच में शामिल हो। अब मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
विज्ञापन
हिंदुस्तान पावर प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. के चेयरमैन पुरी ने अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली स्थित कोर्ट का रुख किया था। उसने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है। लिहाजा, उसकी गिरफ्तारी की जरूरत नहीं है। इसके बाद विशेष जज इंद्रजीत सिंह ने गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी।
विज्ञापन
इससे पहले, पुरी शुक्रवार को मामले में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर गया था, जहां अधिकारियों को चकमा देकर गायब हो गया। शनिवार को अदालत में आरोपी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि उनका मुवक्किल कहीं भाग कर नहीं जा रहा है। पुरी ने कोर्ट में कहा, आप (ईडी) मेरा पासपोर्ट से ले सकते हैं।
विज्ञापन
जब भी आपने पूछताछ के लिए बुलाया, मैं हाजिर हुआ। 22 बार पेश होने के बाद अचानक आप मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। शुक्रवार को जब मैं ईडी दफ्तर था तो मुझे पता लगा कि अधिकारी मेरे घर जाकर परिवार वालों को परेशान कर रहे हैं।
पुरी ने कोर्ट में राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप भी लगाया। उसने कहा कि कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश में दो भाजपा विधायक कांग्रेस में शामिल हुए हैं। अचानक सीएम के भांजे को गिरफ्तार करना दर्शाता है कि यह राजनीतिक बदला लिया जा रहा है। उधर, ईडी ने मामले में जिरह के लिए समय मांगा और पुरी को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दिए जाने का विरोध किया है।
पुरी के एक अन्य वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि ईडी अंतरिम राहत का विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि वह मुवक्किल को मेरे बाहर निकलते ही गिरफ्तार करना चाहती है।
बाथरूम जाने के बहाने फरार हुआ था पुरी
मामले में पूछताछ के लिए रतुल पुरी शुक्रवार को ईडी दफ्तर पहुंचा था। वहां बाथरूम जाने के बहाने वह जांच अधिकारी को चकमा देकर फरार हो गया और गिरफ्तारी के डर से वापस नहीं लौटा। जब उसे कॉल किया गया तो उसका मोबाइल बंद था। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पुरी को सबूत दिखाकर सवाल-जवाब करने थे। आरोपी के इस तरह भागने के बाद ईडी अधिकारियों की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।