{"_id":"5f8c01dc8ebc3e9bb452634a","slug":"kalkaji-mandir-gates-closed-amidst-heavy-crowd-due-to-navratri-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फिर बंद हुए कालकाजी मंदिर के पट, नियमों का पालन न हो पाने के कारण लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फिर बंद हुए कालकाजी मंदिर के पट, नियमों का पालन न हो पाने के कारण लिया गया फैसला
Sun, 18 Oct 2020 02:20 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 18 Oct 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
बंद हुए कालकाजी मंदिर के पट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के पहले ही दिन भक्तों की भारी भीड़ जुटने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न हो पाने के कारण रविवार को दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर को फिर से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने एक बार फिर भक्तों के लिए मंदिर के पट को बंद करने का फैसला लिया है। पूजा के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को बाहर से ही वापस भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि शनिवार को कालकाजी मंदिर के तीन में से केवल एक द्वार ही खोला गया था। इस वजह से भक्तों को मां के दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। दिल्ली पुलिस के जवान लोगों के बीच सामाजिक दूरी का पालन कराने की जद्दोजहद में लगे रहे थे, लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ते देर नहीं लगी।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि बेहद कम समय में कालकाजी मंदिर खोलने का निर्णय लिया गया। इसलिए मंदिर प्रशासन को तैयारी का वक्त ही नहीं मिला। मंदिर के द्वार पर कुछ लोग अंदर जाने के लिए सुरक्षाकर्मियों से बहस करते दिखाई दिए। हालांकि मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं को रुकने की इजाजत नहीं थी।