फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kailash gahlot wrote letter to epca chairman and put these demands

प्रदूषण : कैलाश गहलोत ने ईपीसीए चेयरमैन को पत्र लिखकर रखी ये मांगें

Fri, 17 Nov 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Nov 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
kailash gahlot wrote letter to epca chairman and put these demands
kailash gahlot

इनवायरमेंटल प्रोटेक्शन कंट्रोल एजेंसी (ईपीसीए) का ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) दिल्ली के साथ एनसीआर में आने वाले पड़ोसी राज्यों के शहरों में भी लागू होना चाहिए। बृहस्पतिवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ईपीसीए के चेयरमैन भूरेलाल को पत्र लिखकर उक्त तर्क रखा है।

विज्ञापन


पत्र में उन्होंने लिखा है कि प्रदूषण स्तर की आपात स्थिति में दिल्ली सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है, लेकिन एनसीआर के शहरों में भी इसे लागू कराने की अपील की गई है। परिवहन मंत्री ने ईपीसीए चेयरमैन को लिखा है कि ग्रैप सिस्टम प्रदूषण स्तर खराब होने पर लागू होता है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने सभी जरूरी कदम उठाए, लेकिन एनसीआर के शहर ऐसा नहीं कर रहे हैं। हम सम-विषम भी 13 से 17 नवंबर को लागू करना चाह रहे थे, लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के दुपहिया वाहनों व महिला चालकों को छूट के दायरेे से बाहर करने के बाद हमें फिलहाल इसे टालना पड़ा। फिर भी हम एनजीटी में दोबारा से इन शर्तों से छूट के साथ लागू करने को लेकर प्रयासरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के लिए भी ये कदम उठाएं

kailash gahlot wrote letter to epca chairman and put these demands
kailash gahlot

उन्होंने लिखा कि सब जगह प्रदूषण के लिए सिर्फ दिल्ली सरकार की जवाबदेही बताई जा रही है, जबकि ग्रैप के तहत पड़ोसी राज्यों के वो शहर जो एनसीआर में आते हैं, उन पर भी वह व्यवस्था लागू करने की जिम्मेदारी है।

ऐसे में ईपीसीए जिसके ग्रैप सिस्टम पर दिल्ली सरकार जो जरूरी कदम आपात स्थिति में उठा रही है, वो कदम एनसीआर के शहरों को भी उठाना चाहिए। मगर अभी तक उनकी तरफ से इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रैप लागू हो, ईपीसीए की भी जिम्मेदारी है। ईपीसीए इस मामले में चुप है। अंत में परिवहन मंत्री ने भूरेलाल से अपील की है कि वह एनसीआर के शहरों में भी ग्रैप के मुताबिक तैयार एक्शन प्लान लागू हो इसके लिए ईपीसीए को पहल करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed