{"_id":"62e3be7809f37f2c657c69f6","slug":"k-chandrasekhar-rao-met-samajwadi-party-chief-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए समीकरण: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने की अखिलेश यादव से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए समीकरण: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
Fri, 29 Jul 2022 04:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 29 Jul 2022 04:34 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजनीति में इस समय कई तरह के गठजोड़ देखे जा रहे हैं। विपक्ष कई मौके पर एकत्र होने और खुद को मजबूत करने की कोशिश करता रहा है। हालांकि अभी भाजपा के खिलाफ अन्य पार्टियों की एकता में वो मजबूती नजर नहीं आई। इसी क्रम में आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और अखिलेश यादव की मुलाकात को माना जा रहा है।
विज्ञापन
तेलंगाना के सीएम से मिलते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को दिल्ली में अपने आवास पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में राष्ट्रीय राजनीति और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Telangana Chief Minister K Chandrasekhar Rao met Samajwadi Party (SP) chief Akhilesh Yadav and party leader Ram Gopal Yadav at his residence in Delhi today. They discussed the ongoing national politics and other national issues. pic.twitter.com/k5hIngONQQ
— ANI (@ANI) July 29, 2022विज्ञापन
ममता भी दे चुकी हैं अखिलेश का साथ
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मशीनरी जनादेश करार दिया था और कहा था कि अखिलेश यादव को जबरन हराया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सपा मुखिया को इस जनादेश को चुनौती देनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्हें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने ईवीएम की फॉरेंसिक जांच कराने की भी मांग करने के लिए भी कहा था।
विज्ञापन
चंद्रशेखर राव मोदी पर रहते हैं हमलावर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और भारतीय जनता पार्टी की तल्खी किसी से छुपी नहीं है। अभी राष्ट्रपति चुनाव के समय ही चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था ओर उन्हें साहूकार दोस्तों का सेल्समैन तक कहा था।